हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganpati Visarjan Mistakes: गणपति विसर्जन में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, जानें जरूरी नियम

Ganpati Visarjan Mistakes: शास्त्रों के अनुसार गणपति विसर्जन के नियम बेहद कड़े हैं, जिनकी अनदेखी से बप्पा रुष्ट हो सकते हैं. नियमों का पालन न करने पर गणेश रुष्ट हो सकते हैं. आइए जानते हैं, ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच विसर्जन में कौन-सी 7 गलतियां नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन
विसर्जन के नियमों की अनदेखी से गणेश जी रुष्ट हो सकते हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Ganpati Visarjan Mistakes: 17 सितंबर 2026 को गणपति पूजा का पांचवां दिन है. अब कई जगहों पर सार्वजनिक गणेश उत्सव पूजा के गणपति का विसर्जन होना शुरू हो जाएगा. गणपति पूजा के नियमों के अनुसार, जो गणपति की स्थापना करते हैं, वे डेढ़ दिन, 5 दिन, 7 दिन और 10 दिन की अपनी-अपनी मान्यता और संकल्प से अनुसार, गणपति जी की मूर्ति का विधि-विधान से विसर्जन करते हैं.

न करें गणपति विसर्जन में ये 7 गलतियां

आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार गणपति विसर्जन के कुछ नियम बेहद कड़े हैं. जिनका पालन न करने से गणेश जी रुष्ट हो सकते हैं और घर का उत्सव दुख और परेशानियों में घिर सकता है. आइए जानते हैं, ‘गणपति बप्पा मोरया’ की अगली पंक्ति में ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ की गूंज का जयकारा लगाते समय गणपति के विसर्जन में कौन-सी 7 गलतियां नहीं करनी चाहिए?

बिना पूजा-भोग के विसर्जन

शास्त्र के अनुसार, गणपति के विसर्जन में कभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. विसर्जन से पहले आरती और भजन के साथ विधिवत ‘उत्तरंग पूजा’ जरूर करनी चाहिए. भोग में मोदक, लड्डू, मोहन भोग और फल जरूर अर्पित करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Elephant Ride Dream: सपने में हाथी की सवारी करना है किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

निर्माल्य को इधर-उधर फेंकना

हिन्दू धर्म के नियमों के अनुसार, गणपति पूजा-पाठ में व्यवहार किए गए फूल, पान, सुपारी, नारियल, माला, दूर्वा आदि को ‘निर्माल्य’ कहते हैं. पूजा के बाद और विसर्जन के समय इन चीजों को सड़कों, कूड़े के ढेर, नालियों आदि में भूल से भी न फेंकें.

विज्ञापन

भोग में तुलसी दल चढ़ाना

शास्त्रों के विधान के अनुसार, गणेश पूजन में तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं किए जाते हैं. इसलिए न तो पूजा के समय और न ही विसर्जन में लगाए गए अंतिम भोग में तुलसी दल नहीं डालना चाहिए.

विसर्जन के समय प्रतिमा का मुख गलत दिशा में रखना

प्रचलित मान्यता और रिवाजों के अनुसार, जब गणपति जी का विसर्जन किया जाता है, तब उनको ले जाते समय उनका मुख पूजा करने वाले भक्त या पूजन स्थल की ओर रहना चाहिए. विसर्जन के समय आपका भाव ऐसा होना चाहिए कि जैसे सबसे प्रिय अतिथि को विदा कर रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Torn Underwear Astrology: क्या फटी बनियान और अंडरवियर पहनने से ‘भाग्य उदय’ रुकता है, जानें ज्योतिष रहस्य

अमर्यादित-उच्छृंखल व्यवहार

विसर्जन में उत्साह होना चाहिए, क्योंकि यह विदाई है. ढोल-ताशों और नाच-गाना भी ठीक है. लेकिन यह अश्लील, अमर्यादित और उच्छृंखल प्रकार का बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. विसर्जन के समय अत्यधिक उछल-कूद या हुड़दंग नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

गणेश जी के आगे चलना

हिन्दू संस्कृति के अनुसार, जब मूर्ति विसर्जन के अनुष्ठान की यात्रा पर निकलते हैं, तो रास्ते में भक्तों और साधकों को हमेशा मूर्ति के पीछे चलना चाहिए. मूर्ति के आगे चलना गणपति जी का अपमान माना जाता है.

विसर्जन के बाद नकारात्मकता

यह देखा गया है कि गणपति पूजा समाप्त होने के बाद मन मायूस-सा होता है. ऐसा लगता है कि कुछ खो गया है. लोगों के मन में निराशा और नकारात्मकता भी आ सकती है. इससे बचना जरूरी है. विसर्जन के बाद झगड़ा करने से बचें. विवाद न करें. अपशब्द न बोलें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी

डिस्क्लेमर: 
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola