Ganesh Chaturthi: बप्पा को खुश करने के लिए गणेश चतुर्थी पर करें राशि अनुसार उपाय, बढ़ेंगी खुशियां

Ganesh Chaturthi 2025 Upay: गणपति बप्पा को बुद्धि, समृद्धि, वैभव और खुशियों का देवता माना जाता है, जिनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन का हर सुख मिलता है। खासकर गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा और कुछ उपाय करने शुभ रहते हैं। आइए अब जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में।

Ganesh Chaturthi 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Ganesh Chaturthi 2025 Upay: गणेश चतुर्थी को हिंदुओं का प्रमुख पर्व माना जाता है, जिस दिन गणपति बप्पा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। साल 2025 में ये उत्सव 26 अगस्त को मनाया जाएगा। हालांकि गणेश चतुर्थी का जश्न 10 दिन तक चलता है। पहले दिन घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है, जिसका 10 दिन बाद विसर्जन होता है। इन 10 दिनों में गणेश जी की पूजा होती है और उन्हें उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाया जाता है। इससे साधक की बुद्धि का न सिर्फ विकास होता है, बल्कि अच्छी सेहत और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति गणेश चतुर्थी के पावन दिन अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करता है तो उसे लाभ जरूर होता है। चलिए अब जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

गणेश चतुर्थी के शुभ दिन प्रात: काल में बप्पा की पूजा करें और उन्हें लाल चंदन अर्पित करें। इसी के साथ जरूरतमंदों को धन का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो इस शुभ दिन गणेश जी की पूजा करें। साथ ही उनका नाम लेते हुए पीले रंग की मिठाई का दान करें। इससे आपके जीवन में मिठास घुलेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए मिथुन राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर बप्पा को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं। साथ ही शाम के समय घर में तीन दीपक जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा।

कर्क राशि

बप्पा को खुश करने के लिए कर्क राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर उनकी पूजा करें। साथ ही उन्हें मिठाई, दूर्वा घास, अक्षत और कपड़े अर्पित करें। इसी के साथ चावल का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए इस शुभ दिन सच्चे मन से गणेश जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें पंचामृत, मिठाई, कपड़े और दूर्वा अर्पित करें। इसी के साथ गणेश मंत्रों का जाप करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

बप्पा को खुश करने के लिए गणेश चतुर्थी पर उन्हें पीला चंदन, मिठाई और दूर्वा अर्पित करें। इसी के साथ घर के मुख्य द्वार के पास घी के दो दीपक जलाएं।

विज्ञापन

तुला राशि

गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा करने के बाद पीले रंग की मिठाई का दान करना तुला राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही उनका दही और शहद से अभिषेक करें। इससे आपके घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

गणेश चतुर्थी पर सच्चे मन से बप्पा की पूजा करें। साथ ही उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र, पीली मिठाई, पीले अक्षत, पीले रंग के फल और पीला चंदन अर्पित करें। इस दौरान गणेश मंत्रों का जाप करें। साथ ही अपनी मनोकामना को तीन बार बोलें। इस उपाय से आपकी वो मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो इस शुभ दिन गणेश चालीसा का पाठ करें। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और कष्ट दूर होंगे।

कुंभ राशि

गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद पीले रंग की मिठाई या फल का दान करना गणेश चतुर्थी पर कुंभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद उन्हें खीर का भोग लगाएं। साथ ही खीर का भंडारा कराएं। इससे आपको ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ