---विज्ञापन---

Religion angle-right

Friday Mistakes: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, नाराज होती हैं माता लक्ष्मी; हो जाएंगे परेशान!

Friday Mistakes: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है। हमारे हिंदू धर्मग्रंथों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जो शुक्रवार के दिन नहीं करने चाहिए। माना जाता है कि इन कार्यों को करने से जीवन में दरिद्रता आती है, धन की कमी होने लगती है।

---विज्ञापन---

Friday Mistakes: हिंदू धर्मग्रंथों में हर दिन का अपना एक महत्व बताया गया है। इसके साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि किस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह धन, यश और वैभव व भोग-विलासिता का कारक होता है। इसके साथ ही शुक्रवार का दिन भी शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।

इसी कारण कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जो शुक्रवार को करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इन कार्यों को शुक्रवार के दिन करने से लाइफ में समस्याओं का अंबार लग जाता है। इसके साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।

---विज्ञापन---

उधार लेने या देने से बचें

गरुण पुराण के अनुसार शुक्रवार के दिन न तो उधार देना चाहिए और न ही उधार लेना चाहिए। यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। वहीं, उधार देने या लेने से शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है। इससे जीवन में धन संबंधी समस्याओं का अंबार लग जाता है।

सफेद चीजों का दान

वैसे तो हिंदू धर्म में दान करना एक अच्छा कर्म माना जाता है, लेकिन शुक्रवार के दिन आपको सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसके लिए आपको दूध, दही, चीनी या सफेद वस्त्र आदि का दान नहीं करना चाहिए। लाल किताब के अनुसार शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है।

---विज्ञापन---

घर में नहीं रखनी चाहिए गंदगी

शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन घर में गंदगी बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए। लक्ष्मी माता व्रत कथा के अनुसार, माता लक्ष्मी उस घर में कभी भी वास नहीं करती हैं, जहां दरिद्रता या गंदगी होती है। माता लक्ष्मी हमेशा साफ स्वच्छ वातावरण में ही निवास करती हैं। इस कारण शुक्रवार के दिन घर में गंदगी नहीं छोड़नी चाहिए।

प्रॉपर्टी न खरीदें

शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई भी डील नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार अगर आप प्रॉपर्टी खरीद भी रहे हैं तो इस दिन उससे जुड़ा कोई भी काम नहीं करें। अन्यथा आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

इन लोगों का न करें अपमान

वैसे तो कभी भी किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। शुक्रवार के दिन किसी भी स्त्री और गरीब का अपमान न करें। अगर इस दौरान कोई आपसे दो शब्द गलत बोल भी दे तो आप उसपर रिएक्ट न करें। इस दिन भूल से भी स्त्री या किसी गरीब का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है। इसके साथ ही घर में भी पत्नी, बहन और माता से संबंध अच्छे बनाकर चलें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vidur Niti: किसी भी लड़की को ससुराल में नहीं करने चाहिए ये 5 काम!

First published on: Mar 06, 2025 11:49 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola