---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vidur Niti: किसी भी लड़की को ससुराल में नहीं करने चाहिए ये 5 काम!

Vidur Niti: महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में कुछ सुखी मैरिड लाइफ के कुछ सूत्र बताएं हैं। महात्मा विदुर के अनुसार किसी भी महिला को कुछ कार्यों को अपने ससुराल में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उसका जीवन खराब हो सकता है।

---विज्ञापन---

Vidur Niti: महाभारत के विद्वान विदुर ने गृहस्थ जीवन को सुखी और सम्मानजनक बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बताई हैं। इन नीतियों को अपनाकर मैरिड लाइफ को सफल बनाया जा सकता है।

महात्मा विदुर के अनुसार, शादी के बाद किसी भी महिला को ससुराल में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि रिश्ते मजबूत बने रहें और घर का माहौल खुशहाल बना रहे।

---विज्ञापन---

ससुराल की बातें किसी को न बताएं

घर-परिवार की बातें निजी होती हैं और उन्हें बाहर शेयर करना ठीक नहीं होता। अगर कोई लड़की ससुराल की बातें मायके या दोस्तों या अपने मायके वालों से शेयर करती है, तो इससे परिवार में गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है। इस कारण लड़की को न तो मायके की बात ससुराल में और न ही ससुराल की बातें मायके में बतानी चाहिए।

पति और सास-ससुर का न करें अपमान

ससुराल में सम्मान से रहना बहुत जरूरी है। अगर कोई लड़की पति या सास-ससुर की बेज्जती करती है या उनकी बातों को नजरअंदाज करती है, तो इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं चलते हैं। इस कारण आपको अपने पति और सास-ससुर का सम्मान करना चाहिए।

---विज्ञापन---

गुस्सा न करें

जिस घर में स्त्री ज्यादा गुस्सा करती है, वहां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। महात्मा विदुर के अनुसार, गुस्सा करने से किसी भी रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना या झगड़ा करना परिवार के माहौल को खराब कर सकता है। इसलिए शांत रहकर हर स्थिति को समझदारी से संभालना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा न करें खर्च

विदुर नीति के अनुसार, घर में पैसा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। अगर कोई लड़की जरूरत से ज्यादा खर्च करती है, तो इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और घर में तनाव हो सकता है।

---विज्ञापन---

न करें तुलना

हर परिवार का अपना तरीका होता है, इसलिए मायके और ससुराल की तुलना करने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। बेहतर यह है कि ससुराल के रीति-रिवाजों को अपनाया जाए और परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चला जाए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Thursday Remedies: बनना चाहते हैं धनवान तो हर गुरुवार करें ये 5 काम!

First published on: Mar 06, 2025 12:52 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola