Flying Dream Meaning: सपने, आखिर ‘सपने’ क्यों कहलाते हैं? इस सवाल का जवाब न केवल बेहद प्रैक्टिकल बल्कि रोचक भी है. यह हमारी होश यानी जागृत अवस्था से अलग और काल्पनिक होती है, हमारे नियंत्रण से बाहर. अगर आपने सपने में खुद को आसमान में उड़ते देखा है या बादलों के बीच बिना किसी डर के उड़ते हुए महसूस किया है, तो आपको बता दें कि काभी यह बढ़ता हुए आत्मविश्वास और एक नई शुरुआत का संकेत होता है. लेकिन स्वप्न शास्त्र एक अनुसार, उड़ने का हर सपना शुभ हो, यह कोई जरूरी नहीं है. आइए जानते हैं, यह कब ने वाली चुनौतियों, काम में रुकावट या आत्मविश्वास की कमी का इशारा करता है?
तरक्की के खुल सकते हैं रास्ते
अगर सपने में आप काफी ऊंचाई पर आराम से उड़ रहे हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में फायदा या लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होने के योग बन सकते हैं. साथ ही आपकी पहचान और सम्मान भी बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Vrat Fasting Rules: व्रत खोलते समय न करें ये गलती, जानें सबसे पहले क्या खाएं, क्या पिएं, क्या न करें
बढ़ता हुआ आत्मविश्वास
अगर उड़ते समय सब कुछ आपके कंट्रोल में है और आप खुश महसूस कर रहे हैं, तो यह बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि आप धीरे-धीरे अपनी परेशानियों से बाहर निकल रहे हैं और अब अपने फैसले पहले से ज्यादा मजबूती के साथ ले पाएंगे.
नई शुरुआत का संकेत
अगर आप किसी नई या अनजान जगह पर उड़ते हुए दिखाई देते हैं, तो इसे नई शुरुआत का संकेत माना जाता है. यह नए मौके, नई सोच या किसी लंबी यात्रा की तरफ इशारा कर सकता है. कुछ लोग इसे विदेश यात्रा के योग से भी जोड़कर देखते हैं.
हर सपना नहीं होता शुभ!
अगर उड़ते-उड़ते अचानक नीचे गिर जाएं, संतुलन बिगड़ जाए या बहुत डर महसूस हो, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. यह आने वाली चुनौतियों, काम में रुकावट या आत्मविश्वास की कमी का इशारा हो सकता है. वहीं अगर आप सुरक्षित जमीन पर उतर जाते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Tulsi Rules: तुलसी लगाने से पहले जान लें ये 7 गलत जगहें, वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर
फीलिंग भी रखती है मायने
सपने में उस समय आपकी भावना भी काफी अहम होती है. अगर आप खुश, बेफिक्र और उत्साहित थे, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है. लेकिन अगर डर या घबराहट महसूस हुई, तो यह इस बात का इशारा हो सकता है कि असल जिंदगी में किसी बात को लेकर आप दबाव या उलझन में हैं.
आगे बढ़ने का संकेत
अगर आपको यह सपना बार-बार आता है, तो इसे एक सकारात्मक संदेश की तरह लें. हो सकता है जिंदगी आपको बता रही हो कि अब पुरानी सीमाएं छोड़कर आगे बढ़ने और नए मौकों को अपनाने का समय आ गया है. बस खुद पर भरोसा बनाए रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.
यह भी पढ़ें: Puja Path Niyam: पूजा की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा क्यों बिछाते हैं? जानें इन शुभ रंगों का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 hr agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
7 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
23 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines