हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Evil Eye Concept: 'ईविल आई' का रंग दिलाता है तरक्की, सफलता और धन, दुनिया भर में ट्रेंड है यह उपाय

Evil Eye Concept: ईर्ष्या और बुरी नजर से बचाव का प्राचीन विश्वास दुनिया भर में प्रचलित है, जिसे ईविल आई (Evil Eye) कहा जाता है. आइए जानते हैं, ईविल आई कान्सेप्ट क्या है और क्या काम करता है?

विज्ञापन

Evil Eye Concept: किसी की ईर्ष्या पल भर में सब कुछ छीन सकती है. यह विश्वास सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में सदियों से बरकरार है. ‘ईविल आई’ यानी ‘नजर दोष’ उसी बुरी नजर को रोकने का एक अनोखा और सरल उपाय है. जानिए कैसे यह छोटा सा मनका आपकी तरक्की की रक्षा करता है और खुशियों को बचाता है. साथ ही जानिए, क्या है ‘ईविल आई कॉन्सेप्ट’ और कैसे बनता है यह खास मनका?

क्या है ‘ईविल आई कॉन्सेप्ट’?

यह कोई जादू नहीं, बल्कि ऊर्जा का खेल है. जब कोई आपकी सफलता से जलता है, तो उसकी नकारात्मक सोच हवा में घुलकर आप तक पहुंचती है. ईविल आई उस नेगेटिव ऊर्जा को सोख लेता है. यह एक गोल मनका होता है, जिस पर एक खास नीली नजर बनी होती है. यह नजर बुरी नजर को अपनी तरफ खींचकर बेअसर कर देती है.

कैसे बनता है यह खास मनका?

हाथ से बनता है यह अद्भुत मनका. पारंपरिक तरीके से कांच या मिट्टी को पिघलाकर इसमें नीले, सफेद और काले रंग की परतें चढ़ाई जाती हैं. सबसे ऊपर एक खुली आंख बनाई जाती है. मान्यता है कि यह आंख हमेशा जागती रहती है और हर बुरी नजर को पहचान लेती है. तुर्की, ग्रीस और भारत में यह कला पीढ़ियों से चल रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Garuda Purana: भूलकर भी न खाएं इन 4 लोगों के घर खाना, वरना अनहोनी नहीं छोड़ेगी पीछा

हर मकसद के लिए अलग रंग

ईविल आई के हर रंग की अपनी कहानी है. आइए जानते हैं, किस मकसद के लिए कौन-सा रंग उपाय के लिए अपनाया जाता है:

विज्ञापन
  • नीला रंग बुद्धि और ज्ञान को बढ़ाता है.
  • लाल रंग विज्ञान और नए प्रयोगों में सफलता दिलाता है.
  • फिरोजी (हल्का नीला) रंग सेहत के लिए बेहतरीन है.
  • हल्का हरा रंग हर काम में सफलता का द्वार खोलता है.
  • काला रंग अपार ताकत देता है. प्यार और रिश्तों के लिए गुलाबी सबसे अच्छा है.
  • हरा रंग घर में खुशहाली लाता है.
  • हल्का संतरी रंग आपको हर खतरे से बचाता है.
  • सफेद रंग धन-संपत्ति का रास्ता खोलता है.

यह भी पढ़ें: Gita Quotes: भगवान श्रीकृष्ण की चेतावनी, गीता के अनुसार ये हैं बर्बादी के 6 कारण, समय रहते हो जाएं सावधान

दुनिया भर में है यह ट्रेंड

दक्षिण एशिया, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व में यह बेहद पॉपुलर है. तुर्की में इसे ‘नजर बोनजुगु’ कहते हैं. ग्रीस में इसे ‘माटी’ कहकर पुकारते हैं. भारत में हम इसे ‘नजर दोष’ या ‘दृष्टि दोष’ के नाम से जानते हैं. यूरोप के कई हिस्सों में लोग अपने घरों के दरवाजे पर इसे जरूर टांगते हैं.

विज्ञापन

ईविल आई के 4 बड़े फायदे

– वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर टांगने से पूरे परिवार पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती.
– लिविंग रूम में रखने से मेहमानों की नेगेटिव एनर्जी पॉजिटिव में बदल जाती है.
– नेकलेस या ब्रेसलेट पहनने से बुरी नजर से बचाव तो होता ही है, साथ में मानसिक शांति भी मिलती है.
– ऑफिस की टेबल या गाड़ी में लगाने से करियर और बिजनेस में आने वाली बाधाएं कम होती हैं.

यह भी पढ़ें: Lord Ganesh Favourite Zodiac: भगवान गणेश की प्रिय 3 राशियां, सफलता और धन के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola