Lord Ganesh Favourite Zodiac: भगवान गणेश की प्रिय 3 राशियां, सफलता और धन के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
Lord Ganesh Favourite Zodiac: ज्योतिष अनुसार भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सफलता के देवता हैं, जिनकी कृपा मिथुन, कन्या और कुंभ पर मानी जाती है. आइए जानते हैं, भगवान गणेश की प्रिय राशियों को सफलता और धन से कौन-से उपाय करने चाहिए?

भगवान गणेश की प्रिय राशियां
2 / 6Lord Ganesh Favourite Zodiac: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सफलता का देवता माना जाता है. कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा अधिक बताई जाती है. इनमें मिथुन, कन्या और कुंभ राशि प्रमुख हैं. मान्यता है कि इन जातकों के जीवन में अवसर, धन और उन्नति की संभावनाएं प्रबल रहती हैं. साथ ही सरल उपाय अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
मिथुन - बुद्धि का खजाना
3 / 6इस राशि के लोग पैदाइशी चतुर होते हैं. गणेश जी बुद्धि के देवता हैं और मिथुन पर बुध ग्रह का राज है. यही वजह है कि ये तेज दिमाग और मीठी बोली के धनी होते हैं. करियर में उन्नति अपने आप उनके कदम चूमती है. बस जरूरत है थोड़ी दिशा की.
कन्या - मेहनत की मूरत
4 / 6जो मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ते, उन पर बप्पा की खास नजर रहती है. कन्या राशि वाले बिल्कुल ऐसे ही हैं. बुध के असर से ये हर काम को सोच-समझकर करते हैं. नतीजा? नौकरी में स्थिरता, बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी और समाज में इज्जत. इनका संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता.
कुंभ - न्याय की सोच
5 / 6कुंभ राशि के जातक दिमाग से तो तेज होते ही हैं, साथ में न्यायप्रिय भी. गणेश जी को यह गुण सबसे अधिक भाता है. यही कारण है कि इनके जीवन में सुख और समृद्धि का संतुलन बना रहता है. बप्पा इनकी हर मुश्किल को आसानी में बदलने की ताकत देते हैं.
करें ये असरदार उपाय
6 / 6हर बुधवार सुबह कांसे की थाली में चंदन से ‘श्रीं’ लिखें. उस पर गणेश जी को साबुत मूंग चढ़ाएं. पूजा के बाद मूंग पक्षियों को खिलाएं. बप्पा को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं. 21 दूर्वा घास और हरी इलायची के साथ पान का पत्ता भी अर्पित करें. गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं और वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं. हरी दूर्वा की माला पहनाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. मोदक चढ़ाना न भूलें.