Swapna Shastra: क्या होता है सपने में लड़ाई देखने का मतलब? जानें असल जिंदगी से कनेक्शन

Swapna Shastra: व्यक्ति सोते समय कई तरह के सपने देखता है. इसका असल जिंदगी से कुछ कनेक्शन जरूर होता है. स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है. आपको बताते हैं कि सपने में लड़ाई देखना कैसा होता है?

Swapna Shastra

Photo Credit- News24GFX

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में सभी प्रकार के सपनों के बारे में बताया गया है. व्यक्ति जो कुछ भी सपने में देखता है उसका रियल लाइफ से कुछ संबंध होता है. कई लोग सपने में लड़ाई-झगड़े देखते हैं तो इसका खास अर्थ होता है. लोगों को यह सपना अशुभ लग सकता है लेकिन इसका खास अर्थ होता है. लड़ाई के सपने को देखने के अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं. चलिए आपको इन सभी के बारे में बताते हैं कि, सपने में किस तरह की लड़ाई देखना कैसा होता है?

विज्ञापन

दोस्त के साथ लड़ाई

किसी करीबी दोस्त के साथ लड़ाई करते हुए देखना कई संकेत देता है. इसका अर्थ होता है कि, आपका दोस्त किसी संकट की परिस्थिति में है. ऐसा सपना देखने का मतलब होता है आपके और दोस्त के बीच भविष्य में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. ऐसा सपना आने के बाद आपको सावधानी बरतनी चाहिए.

विज्ञापन

पार्टनर से लड़ाई

सपने में खुद को पार्टनर के साथ लड़ते हुए देखना रिश्ते में संघर्ष का कारण हो सकता है. यह इस बात की ओर इशारा करता है कि, निकट भविष्य में रिश्ते में तनाव आ सकता है.

विज्ञापन

गुस्से का प्रतीक

आप खुद को किसी से लड़ते हुए देखते हैं तो यह झगड़े का प्रतीक होता है. आपके अंदर कोई भावना दबी हुई है तो ऐसे सपने आते हैं. व्यक्ति में किसी अन्य व्यक्ति को खुद पर गुस्सा करते देखना या खुद गुस्सा करना क्रोध और हताशा को शांत करने का प्रतीक हो सकता है.

मिलते हैं शुभ संकेत

लोग अक्सर लड़ाई के सपने को अशुभ समझ लेते हैं. लेकिन यह शुभ संकेत देता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, खुद को लड़ाई करते हुए देखना आपके भविष्य में धन लाभ की ओर इशारा करता है. कई बार जीवन में चल रहे तनाव और संघर्ष के कारण भी ऐसे सपने आ सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ