Rahu Gochar 2026: मायावी ग्रह राहु का गोचर इन राशियों की बदलेगा किस्मत, दोगुनी रफ्तार से करेंगे तरक्की

Rahu Gochar 2026: ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से राशि जातकों पर इसका प्रभाव पड़ता है. साल 2026 में राहु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा.

Rahu Gochar 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Rahu Gochar 2026: साल 2026 की शुरुआत में राहु ग्रह शतभिषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. इसके बाद वह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. मायावी ग्रह राहु का नक्षत्र परिवर्तन कर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. राहु का यह नक्षत्र गोचर कई राशि जातकों के लिए शुभ रहेगा. राहु ग्रह इस समय शनि की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे. राहु ग्रह ने 23 नबंवर 2025 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश किया था. अब वह 2 अगस्त 2026 को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस नक्षत्र गोचर से तीन राशि जातकों को अपार लाभ मिलेगा. चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

राहु के गोचर से इन्हें मिलेगा लाभ

मिथुन राशि

विज्ञापन

आपके लिए यह नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी होगा. आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी. आपके नवम भाव में राहु संचरण करेंगे. इससे आपको अचानक सफलता मिल सकती है. धन लाभ के योग बनेंगे. आप दोगुनी रफ्तार के साथ तरक्की करेंगे. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है लेकिन साथ ही ट्रांसफर भी हो सकता है.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी. आपको सुख-सुविधाएं मिलेंगी. आप नया घर या वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा. राहु के नक्षत्र गोचर से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं.आप ‘ॐ रां राहवे नमः’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को राहु के गोचर के प्रभाव से विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा. आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपको अपने खर्च कम करने की जरूरत होगी इस समय आपके खर्च बढ़ सकते हैं. इससे आपको लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ