गुरुवार को भूलकर भी न करें 5 काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!

गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करना शुभ माना गया है। वहीं, कुछ ऐसे काम भी हैं, जो इस दिन करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं वे कौन से काम हैं, जो इस दिन नहीं करने चाहिए।

shaving

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन कुछ खास कामों को करने से मना किया गया है। गुरुवार को दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का माना जाता है। इसी कारण इस दिन लोग बृहस्पति देव का व्रत भी करते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु का पूजन करते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है तो उसे धन, ज्ञान और संतान से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

इस कारण गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। गुरुदेव भगवान की कथा के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति कुछ गुरुवार तक इन कामों को करता है, वह कंगाल तक हो सकता है अथवा भारी धन का संकट उसकी लाइफ में आ सकता है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

गुरुवार के दिन न करें ये काम

  • गुरुवार के दिन सिर के बाल, दाढ़ी कटवाना या बनवाना निषेध माना जाता है। इस दिन नाखून भी नहीं काटना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से संतान सुख में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे संतान की आयु भी कम होती है।
  • गुरुवार के दिन कपड़े धोना, शरीर में साबुन लगाना व पोछा लगाने से बचना चाहिए। इससे कुंडली में बैठे गुरु पर नकारात्मक असर पड़ता है और मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
  • गुरुवार के दिन भोजन में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का सेवन करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आपको फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना करना पड़ सकता है।
  • गुरुवार के दिन दूध और केला नहीं खाना चाहिए। इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस कारण केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान, कोई धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ