मंदिर से आने के बाद नहीं करने चाहिए ये काम, समस्याओं से हो जाएंगे परेशान!

मंदिर से घर आने के बाद कभी-कभी हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो हमारी लाइफ में समस्याओं का कारण बन सकती है। गरुड़ पुराण, मनुस्मृति आदि में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जो एक व्यक्ति को मंदिर से आने के बाद कभी भी नहीं करना चाहिए।

astro tips

मंदिर से आने के बाद न करें ये काम!

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का काफी अधिक महत्व होता है। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इन गलतियों को करता है तो उसे पूजन का पूरा फल नहीं मिलता है। इसके साथ ही जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गरुड़ पुराण के आचार कांड, मनुस्मृति के अध्याय 4 और विष्णु धर्मसूत्र व पाराशर स्मृति जैसे ग्रंथों में इस बात का उल्लेख मिलता है।

विज्ञापन

इन ग्रंथों में इस बात को बताया गया है कि धार्मिक स्थल से आने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चहिए। कई धर्मग्रंथों में मंदिर से आने के बाद पवित्रता बरकरार रखने पर जोर भी दिया गया है। आइए जानते हैं कि मंदिर से घर आने के बाद किन कामों को नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

खाली लोटा न लाएं घर

अगर आप लोटे में जल लेकर मंदिर गए हैं तो वहां से कभी भी खाली लोटा वापस नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से आपके बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं। इस कारण भगवान को जल अर्पित करते समय कुछ जल लोटे में छोड़ दें या फिर दोबारा कुछ जल भरकर वापस आएं। अगर जल न मिले को फूल भी लोटे में डालकर आप घर ला सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

तुरंत न जाएं अपवित्र स्थान

कोशिश करें कि मंदिर से आने के तुरंत बाद शौचालय या किसी अपवित्र स्थान पर न जाएं। मंदिर से आने के बाद कुछ देर रुककर ही ऐसी जगहों पर जाएं।

विज्ञापन

तामसिक भोजन और नशे से बचें

मंदिर से आने के बाद तामसिक भोजन न करें और न ही शराब आदि नशीली चीजों का सेवन करें। इसे देवताओं का अनादर माना जाता है।

प्रसाद या फूल सही स्थान पर रखें

मंदिर से लाए गए प्रसाद या फूल को जल में प्रवाहित करें। इसे कूड़ेदान आदि में न फेकें। ऐसा करना अशुभ फल देता है। इसके साथ ही मंदिर का प्रसाद कभी भी रास्ते में न खाएं। इसको घर लाकर सभी में बांटकर खाएं।

विज्ञापन

न करें तुरंत भोजन

मंदिर से आने के तुरंत बाद भोजन नहीं करना चाहिए। मंदिर से जब भी आएं तो कुछ देर भगवान का ध्यान करें। इसके बाद भोजन करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ