---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

29 मार्च से शुरू होगा इन 4 राशियों का बुरा दौर, शुरू कर दें ये उपाय!

29 मार्च से कुछ राशि वालों के लिए खराब दिनों की शुरुआत हो जाएगी। इन राशि वालों को इस दौरान बेहद संभलकर रहना आवश्यक है, वरना आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको कुछ छोटे से काम करने होंगे। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं?

---विज्ञापन---

29 मार्च 2025 से ज्योतिष के अनुसार एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन न्यायाधीश शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि हर ढाई साल में अपनी चाल बदलते हैं। इस कारण अब वे ढाई साल तक मीन राशि में मौजूद रहेंगे। मीन राशि में शनि के आने से कुछ राशि वालों पर ढैय्या और साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

ज्योतिष में शनि को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। 29 मार्च की रात 9 बजकर 44 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि को 12 राशियों का चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लगता है। शनि जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशि वालों पर तो पड़ता ही है, ,लेकिन कुछ राशि वालों को इस दौरान कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनि के इस गोचर के बाद से किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

---विज्ञापन---

क्या आती हैं समस्याएं?

विक्रम संवत 2082 के अंतिम दिन 29 मार्च को शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे दो राशि वालों पर ढैय्या शुरू होगी। वहीं, एक पर साढ़ेसाती शुरू होगी। एक और राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण और एक राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। ऐसे में करीब 5 राशियां इससे प्रभावित होंगी, लेकिन सबसे ज्यादा समस्याएं 4 राशि वालों पर होंगी। साढ़ेसाती और ढैय्या में लोगों को व्यर्थ की भागदौड़, अनावश्यक खर्च, रोग, शोक, कलह, धन हानि और कार्यों में विघ्न का सामना करना पड़ता है। अब जानते हैं कि इन समस्याओं का सामना किन राशि वालों को करना पड़ेगा।

मेष राशि

शनि के गोचर से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शरू हो जाएगा। इस कारण यह चरण बेहद ही कष्टकारी होगा। कारोबार और नौकरी में आपको समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं। आपके अपने ही आपका विरोध कर सकते हैं। मेष राशि के लिए शनि का लोहे का पाया रहेगा, इस कारण समय शारीरिक कष्ट भी देगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर ढैय्या का असर शुरू हो जाएगा। इस राशि के लिए भी शनि लोहे के पाए में रहेंगे। इससे आपको चोट लग सकती है। किसी बीमारी से रूबरू होना पड़ सकता है। आपकी माता को कष्ट हो सकता है। दौड़-भाग रहेगी और आपके ऊपर शत्रु हावी रहेंगे। धन की हानि से आप परेशान रह सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों पर भी ढैय्या शुरू हो जाएगी। लोहे के पाए के चलते फिजिकली समस्याएं काफी होंगी। पैर में चोट लगने की पूरी संभावनाएं हैं। घर में कलह-कलेश होंगे। मानसिक तनाव से आप परेशान रहेंगे। पैसा खूब खर्च होगा और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को अब राहत तो देखने को मिलेगी, क्योंकि इस राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। शुरुआत में तो आपको काफी कष्ट मिलेगा, लेकिन इसके बाद सब ठीक होने लगेगा। आपको जो ड्राइव या राइड करते समय सावधानी बरतनी होगी। हेल्थ का पूरा ख्याल रखें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। अन्यथा आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण लग जाएगा। यह दूसरा चरण बेहद कष्टकारी रहने वाला है। आपकी राशि में शुरुआत में तो शनि मायावी ग्रह राहु के साथ युति बना लेंगे। इस कारण समय और खराब हो जाएगा। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। सफलता किसी भी काम में न मिले, ऐसा संभव है। सिर्फ शारीरिक ही नहीं आपको मानसिक कष्ट से भी दो-चार होना पड़ सकता है। करियर और व्यापार में ब्रेक लगने की भी आशंका है। राहु और शनि की युति पिशाच योग बनाती है, इस कारण संभलकर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

करने शुरू कर दें ये उपाय

  • 29 मार्च से ही आप कुछ कार्यों को करना शुरू कर दें तो इससे बुरे फल की पावर काफी कम हो सकती है।
  • शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाएं और उनके दर्शन करें। इसके साथ ही एक कटोरे में तेल लें, उसमें खुद का चेहरा देंखे और उस सरसों के तेल को दान कर दें।
  • हर शनिवार के दिन तीन माला शनिदेव के बीज मंत्र ( ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः) की करें।
  • शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • काला छाता, काले जूते और चप्पल, काले तिल का भी दान करें।
  • गरीब और मजदूरों की सेवा करें। उन्हें इन ढाई सालों में दान देते रहें।
  • रोज पीपल के पेड़ की पूजा करें। इसके साथ ही काले कुत्ते, कौवे और गाय को डेली कुछ न कुछ खाने को दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, सूर्य करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश!

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 19, 2025 04:48 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola