Diwali 2025: दिवाली पर वनवास से लौटे थे प्रभु श्रीराम, तो लक्ष्मी-गणेश की पूजा का क्या है महत्व? जानें

Diwali 2025: दिवाली के पर्व को लेकर मान्यता है कि, इस दिन भगवान श्रीराम वनवास के बाद अयोध्या वापट लौटे थे. इस खुशी में अयोध्यावासियों ने दिवाली मनाई थी. लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है इसको लेकर क्या मान्यता है चलिए जानते हैं.

Diwali 2025

Credit- News24 Graphics

Diwali 2025: भगवान राम माता सीता को रावण की कैद से छुड़ाने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे. धार्मिक मायन्ताओं के अनुसार, भगवान राम कार्तिक माह की अमावस्या को अयोध्या वापस आए थे इसी दिन को दिवाली के तौर पर मनाया जाता है. लेकिन घरों में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है ऐसे में लोगों के मन में इसको लेकर सवाल आता है. जब दिवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाते हैं तो इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा का क्या महत्व है?

विज्ञापन

जानें क्या है मान्यता?

विज्ञापन

दिवाली का पर्व मनाने को लेकर भगवान राम के अयोध्या लौटने की कहानी मानी जाती है. इसके साथ ही दिवाली का कारण समुद्र मंथन को माना जाता है. इस दिन देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था. समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. इस दिन कार्तिक माह की अमावस्या तिथि थी. हालांकि, कई कहानियों में मां लक्ष्मी का प्रकट दिवस शरद पूर्णिमा को माना जाता है.

विज्ञापन

कार्तिक माह पर समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी प्रकट हुई इसी कारण दिवाली पर उनकी पूजा की जाती है. धार्मिंग ग्रंथों में ऐसा भी माना गया है कि, 14 मनुओं का समय बीतने और प्रलय के बाद नई सृष्टि का आरंभ दिवाली के दिन हुआ था. इस वजह से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मां लक्ष्मी की पूजा गणेश जी के साथ करने का विधान है ऐसे में दिवाली पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा की जाती है. गणेश जी को सर्वप्रथम पूज्नीय भी माना जाता है.

कब है दिवाली 2025?

विज्ञापन

साल 2025 में दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. हालांकि, दिवाली की तारीख को लेकर अटकलें चल रही है. लेकिन पूजा शुभ मुहूर्त के मुताबिक, दिवाली 20 अक्टूबर को मनाना अधिक उचित माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ