Diwali 2025 Rashifal: दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों की हीरे जैसी चमकेगी किस्मत

Trigrahi Yog 2025: दिवाली पर ग्रहों की स्थिति से ऐसा योग बन रहा है जो तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. दिवाली पर त्रिग्रही योग से तुला, मकर और धनु राशि वालों को बंपर लाभ होगा. इन्हें अपार धन-दौलत मिलेगी.

Diwali 2025 Rashifal

Credit- News24 Graphics

Diwali 2025 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहों की स्थिति राशियों के जीवन पर प्रभाव डालती है. इस साल 20 अक्टूबर को दिवाली है. दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है जो सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. इसका तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है. बता दें कि, यह दुर्लभ त्रिग्रही योग ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल बना रहे हैं. इस योग से 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे. इसके साथ ही भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

दिवाली पर त्रिग्रही योग से इन 3 राशियों को होगा महालाभ

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि वालों को इस त्रिग्रही योग से खास लाभ होता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. लंबे समय से कोई काम रूका हुआ है तो वह संपन्न होगा. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर वालों को काम और कारोबार में लाभ मिलेगा. करियर में तरक्की कर सकते हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है. दिवाली पर आपका समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग धनु राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. आपकी कमाई बढ़ेगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे. व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा. निवेश से लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ