Diwali 2025 Puja Samagri: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा में किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत? यहां पढ़ें पूजा सामग्री लिस्ट

Diwali 2025 Puja Samagri List: दिवाली का पर्व 20 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा. दिवाली के अवसर पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. दिवाली की पूजा मे कई चीजों की जरूरत पड़ती है. आइये आपको दिवाली की संपूर्ण पूजा सामग्री के बारे में बताते हैं.

Diwali 2025

Diwali 2025 Lakshmi Ganesh Puja Samagri List: दिवाली का पर्व इस साल 20 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा. दिवाली के शुभ अवसर पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. दिवाली के दिन पूजा के दौरान कई चीजों की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में दिवाली से पहले ही जान लें कि, दिवाली की पूजा सामग्री में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए. साथ ही आप यहां दिवाली के पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त (Diwali Puja Subha Muhurat)

विज्ञापन

दिवाली कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या को मनाई जाती है. पंचांग के मुताबिक, यह तिथि 20 तारीख को है. ऐसे में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 8 मिनट से रात को 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. चलिए अब दिवाली पर पूजा सामग्री के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

दिवाली पूजा सामग्री (Diwali Puja Samagri)

  • लकड़ी की चौकी और लाल कपड़ा
  • मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा
  • गंगाजल, फूल, फूल माला, सिंदूर
  • शंख, आसन, थाली, चांदी का सिक्का
  • खील-बताशे, रोली, कुमकुम, अक्षत
  • सुपारी, लौंग, अगरबत्ती, धूप और दीपक
  • हल्दी की गांठ, दूर्वा घास, जनेऊ
  • प्रसाद के लिए मिठाई और फल

दिवाली की पूजा के लिए आपके पास उपरोक्त सभी सामग्री होनी चाहिए. इन सभी सामग्री के साथ आप विधि-विधान से दिवाली की पूजा संपन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ