---विज्ञापन---

Religion angle-right

Diwali 2025: आज दिवाली की शाम न करें ये 10 गलतियां, वरना नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

Diwali 2025: दिवाली का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही खास होता है. दिवाली की शाम मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. इस दिन की गई गलतियों से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

Diwali 2025: आज 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली की धूम है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना शुभ होता है. दिवाली पर पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति होती है. आपको दिवाली की शाम कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. इस दिन कई गलतियों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और हानि होती है. आपको घर में सुख-शांति स्थापित करने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

दिवाली की शाम न करें ये 10 गलतियां

---विज्ञापन---
  • दिवाली पर आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. दिवाली पर शराब पीना गलत होता है. नशा करने से आपको बचना चाहिए.
  • मांसाहारी और लहसुन-प्याज खाने से आपको बचना चाहिए. दिवाली पर इस प्रकार का भोजन करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं.
  • दिवाली पर अमावस्या की रात होती है. दिवाली पर कई लोग टोने-टोटके करते हैं ऐसे में आपको चौक-चौराहों से बचकर निकलना चाहिए.
  • घर में सुख-शांति का होना बहुत ही जरूरी होता है. दिवाली पर आपको वाद-विवाद से बचना चाहिए. क्रोध और झगड़ा नहीं करना चाहिए.
  • दिवाली के दिन कठोर शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें – Diwali 2025: दिवाली के दिन करें तिजोरी से जुड़े 5 खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भरे रहेंगे धन के भंडार

  • आपको दिवाली के दिन घर में टूटी हुई बेकार वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए. इन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहिए. घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए.
  • दिवाली की पूजा के दौरान आप आलसी न हो. आपको दिवाली पर दिन के समय सोना नहीं चाहिए और पूजा में शामिल होना चाहिए.
  • दिवाली के दिन झाड़ू का अनादर न करें. झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है.
  • दिवाली के दिन किसी को भी उधारी देने से बचना चाहिए. इस दिन उधार लेने और देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं.
  • आपको दिवाली के शुभ अवसर पर घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं रखना चाहिए. आपको घर के सभी स्थान पर लाइट जलानी चाहिए और दीपक प्रज्वलित करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2025 03:35 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola