Diwali 2024: दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने में रखें 5 बातों का ध्यान, एक भी गलती भी पड़ सकती है भारी!

Laxmi Ganesh Murti Buying Tips: दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए मूर्ति खरीदते समय हमेशा यह कन्फ्यूजन रहता है कि सही मूर्ति ली है कि नहीं, क्योंकि एक गलती भी भारी पड़ जाती है? आइए जानते है, दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश मूर्ति खरीदने में किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Ganeshji-ki-sund-kis-taraf-honi-chahiye

Laxmi Ganesh Murti Buying Tips: दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मूर्ति खरीदते समय सही ज्ञान न होने के कारण कई बार लोग गलत मूर्ति घर ले आते हैं। कहते हैं कि गलत मूर्ति घर में आने से जीवन में कई परेशानियां शुरू हो जाती है। इसलिए कहा गया है कि एक छोटी-सी गलती भी बहुत भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन

जरा सोचिए, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए जिस त्योहार का आप पूरे साल इंतजार करते हैं, वह आपकी एक छोटी-सी भूल से उल्टी पड़ जाए, तो उससे अधिक और बुरा क्या हो सकता है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी के अनुरूप 29 या 30 अक्टूबर को धनतेरस पूजा की जाएगी। प्रायः धनतेरस के मौके पर पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाई जाती है और दिवाली पर पूजा उनकी जाती है। आइए जानते हैं, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विज्ञापन

मूर्ति खरीदते समय न करें ये गलतियां

विज्ञापन

मुद्रा का रखें ध्यान: लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि माता लक्ष्मी और गणेश जी बैठी हुई मुद्रा में हो। खड़े मुद्रा में भगवान की मूर्ति घर में नहीं लानी चाहिए, यह अशुभ होता है।

गणेश जी सूंड: भगवान गणेश की सूंड किस तरफ होनी चाहिए, इस पर लोग अक्सर असमंजस में रहते हैं। ग्रंथों के मुताबिक, घर में पूजा के लिए गणेश जी मूर्ति की सूंड बाईं ओर होनी चाहिए। साथ ही उनके हाथ में मोदक और उनका वाहन चूहा भी होना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

मां लक्ष्मी की मूर्ति: मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय ये ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान हों और दाहिना हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो और बाएं हाथ में कमल पुष्प हो।

जुड़ी नहीं होनी चाहिए मूर्ति: कभी भी भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की वैसे मूर्ति घर न लाएं, जो आपस में जुड़ी हुई हो।

विज्ञापन

मूर्ति की मैटीरियल: मूर्ति की मैटीरियल यानी मूर्ति किस पदार्थ से बनी है, इसका भी ध्यान रखना आवश्यक है। हमेशा लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी से बनी की मूर्ति घर पर लानी चाहिए। सीमेंट और पीओपी से बनी हुई मूर्तियां शुभ नहीं मानी गई हैं।

इसके अलावा मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय रंग और परिधान का भी ध्यान रखना जरूरी है। गुलाबी, सुनहरी, लाल-कत्थई और गहरे पीले रंग की मूर्तियां अधिक शुभ मानी गई है और परिधान हमेशा भारतीय और राजसी होने चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ