Chhath Puja 2025: मुंबई में छठ उत्सव को लेकर जबरदस्त तैयारियां, 67 पूजा स्थल, 148 कृत्रिम तालाब, BMC ने किए कई खास इंतजाम

Chhath Puja 2025: देशभर में छठ पूजा का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने पूरे शहर में तैयारियां की हैं. इस साल छठ पर्व के लिए मुंबई शहर और उपनगरों में कुल 67 स्थानों पर छठ पूजा स्थल बनाए गए हैं. मुंबई से राहुल पांडेय की रिपोर्ट

Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: छठ पूजा उत्सव के लिए मुंबई में भक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण देने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका BMC ने व्यापक इंतजाम किए हैं. महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी और अतिरिक्त आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी के निर्देशानुसार मुंबई शहर और उपनगरों में श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही हैं.

विज्ञापन

छठ पूजा के लिए 67 पूजा स्थल और 148 कृत्रिम तालाब

मुंबई शहर और उपनगरों में कुल 67 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है. भीड़भाड़ के दबाव कम करने के लिए 148 कृत्रिम विसर्जन तालाब टंकियां तैयार की गई हैं. बता दें कि, पिछले साल छठ पूजा सिर्फ 40 स्थान का निर्माण किया गया था. कृत्रिम तलाब की बात करें सर्वाधिक तालाब घाटकोपर (एन विभाग) में 44, दहिसर (आर उत्तर) में 22 और कांदिवली (आर दक्षिण) में 16 हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पूजा स्थलों और कृत्रिम तालाबों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन

वन-विंडो सिस्टम के तहत समन्वय

छठ पूजा आयोजित करने वाले सभी मंडलों और संस्थाओं के लिए “वन-विंडो सिस्टम” के माध्यम से आवश्यक अनुमति और समन्वय की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक विभाग में समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, यह अधिकारी पुलिस और ट्रैफिक विभाग के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं. इसके साथ ही महानगरपालिका ने सभी पूजा स्थलों पर अतिरिक्त स्वच्छता कर्मचारी, कचरा वाहन और फॉगिंग की व्यवस्था की है. साथ ही, पूजा स्थलों पर निर्माल्य कलश, अस्थायी शौचालय, टेबल, कुर्सियाँ और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है.

विज्ञापन

चेंजिंग रूम की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 403 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं. इन स्थलों पर पुलिस बंदोबस्त, ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है. नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस और BMC के बीच निरंतर बातचीत हो रही है. पूजा स्थलों पर पीने के पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है. अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण कर रहे हैं कि सभी तैयारियाँ सही ढंग से लागू हो रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ