Chanakya Niti: चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. व्यक्ति अक्सर कई कामों में हिचकिचाता है जिसके कारण उसे बाद में नुकसान होता है. आचार्य चाणक्य ने ऐसे 4 कामों के बारे में बताया है जिनके दौरान शर्म नहीं करनी चाहिए. अगर व्यक्ति इन कामों को करने में शर्माता है तो भविष्य में मुश्किलों में पड़ सकता है. किसी को भी जीवन में सफल होने और आगे बढ़ने के लिए इन कामों को बिना किसी शर्म के करना चाहिए. आइये आचार्य चाणक्य की इस सलाह के बारे में जानते हैं.
पैसों का लेन-देन
कई बार लोग दूसरों को पैसा उधार दे देते हैं लेकिन मांगने में संकोच करते हैं. ऐसा करनी बिल्कुल गलत होता है. व्यक्ति को पैसों के लेन-देन में शर्म और संकोच नहीं करना चाहिए. वरना भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
खाने में संकोच
अक्सर लोग बाहर कहीं जाते हैं, तो खाने के मामले में संकोच करते हैं. भोजन को लेकर संकोच करना गलत होता है. भूख लगने पर भोजन मांगने में शर्म नहीं करनी चाहिए. यह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है. आपको अपनी सेहत और शरीर को प्राथमिकता देनी चाहिए.
सीखने में शर्म
कई लोग नई चीजों को सीखने में शर्म करते हैं. खासकर बड़ी उम्र में सीखने से लोग शर्माते हैं. हालांकि, ऐसा करना आपको जीवन में पीछे धकेल सकता है. किसी से सीखने के मामले में व्यक्ति को शर्म नहीं करनी चाहिए. सीखने की कोई उम्र नहीं होती है. आप नई चीजों को सीखकर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं.
काम के कारण
कई लोग काम के कारण शर्माते हैं. लोग काम को छोटा और बड़ा समझते हैं लेकिन ऐसी भूल करने से बचना चाहिए. आपको मेहनत से अपना काम करना चाहिए. अपने काम को लेकर कभी शर्म नहीं करनी चाहिए. आप जिस आजीविका पर निर्भर है उसको लेकर शर्म करना गलत होता है. आपको ऐसी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.