Chandra Grahan 2026: अगले महीने लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त 2026 में लगने वाला है. यह ग्रहण किस दिन लगेगा और अगस्त में लग रहा ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं देगा इसके बारे में जानते हैं.

CHANDRA GRAHAN.jpg

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Chandra Grahan August 2026 Date: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगा था. अब इस साल का दूसरा ग्रहण लगने वाला है. साल का दूसरा ग्रहण अगस्त 2026 को लगने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद खास रहने वाला है. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा. अगस्त में लगने वाला ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं आएगा. आइये इसके बारे में जानते हैं.

चंद्र ग्रहण अगस्त 2026 (Chandra Grahan 2026 Date)

चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने वाला है. यह ग्रहण सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा. ग्रहण करीब लगभग 5 घंटे 39 मिनट तक लगेगा. 28 अगस्त को लग रहा चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण है. यह ग्रहण सावन महीने में पूर्णमा के दिन लगेगा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा. चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा. इसके बारे में जानते हैं.

Advertisment

क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

सावन महीने की पूर्णिमा पर लग रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण भारत में चंद्रमा की क्षितिज यानी जहां आसमान और धरती मिलते हुए प्रतीत होते हैं उससे नीचे लगेगा. ऐसे में यह नजर नहीं आएगा. चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

28 अगस्त को लग रहा चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में नजर आएगा. इसके साथ ही पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में और अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागर के कई हिस्सों से ग्रहण देखा जा सकेगा. बता दें कि, चंद्र ग्रहण सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आ जाने के कारण लगता है .जब सूर्य के प्रकाश के प्रभाव से पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ