Chanakya Niti: इन 5 लोगों के पास कभी नहीं टिकता पैसा, हमेशा रहती है धन की कमी

Chanakya Niti: आज के समय में धन कमाने के लिए हर कोई मेहनत कर रहा है। कोई सही काम से पैसा कमाता है, तो कोई गलत काम से। हालांकि आपकी कुछ गलतियों के कारण माता लक्ष्मी आपसे नाराज भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन-किन लोगों के पास पैसा ज्यादा देर तक टिकता नहीं है।

Chanakya Niti
विज्ञापन

आचार्य चाणक्य का नाम संसार के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में आता है। उन्होंने अपने अनुभव से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने जीवन की लगभग हर परेशानी के समाधान के बारे में बताया है। उन्होंने धन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख भी नीति शास्त्र में किया है। आइए जानते हैं वो कौन से 5 तरह के लोग हैं, जिनके पास ज्यादा देर तक पैसा नहीं टिकता है।

विज्ञापन

आलस

चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग आलसी होते हैं, उनके हाथ में कभी भी पैसा नहीं टिकता है। आलसी लोग हर काम को कल पर टाल देते हैं, जिसके कारण उनका कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होता है। इसके अलावा आलसी लोगों से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज ही रहती हैं, जिसकी वजह से वह कभी भी धन संचय यानी धन को बचा नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

बुरी संगति

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि जो लोग बुरी संगति में रहते हैं। वो लोग ज्यादातर अपने पैसों को बुरे व गलत काम में ही खर्च करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के पास ज्यादा समय के लिए पैसा नहीं टिकता है।

विज्ञापन

अपमान

आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, जो लोग दूसरों का अपमान करते हैं, उनसे मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। इसलिए हमेशा लोगों का सम्मान करें। खासतौर पर महिलाओं का। जो लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं, उन्हें प्यार देते हैं, उनसे धन की देवी कभी भी नाराज नहीं होती हैं।

धन

चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग गलत काम व गलत तरीके से धन को कमाते हैं, उनके पास कभी भी मां लक्ष्मी ज्यादा देर तक नहीं रुकती हैं। गलत काम से कमाया हुआ पैसा व्यक्ति को कुछ ही समय के लिए खुशी देता है, क्योंकि ये धन बहुत जल्दी अनावश्यक कामों में खर्च हो जाता है।

विज्ञापन

दिखावा

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि जो लोग अपने पैसे का दिखावा करते हैं, उनके पास ज्यादा दिनों तक धन नहीं टिकता है। इसलिए कभी भी किसी चीज का दिखावा व घमंड नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ