Chanakya Niti: सोच-समझकर लें शादी का फैसला, इन 5 तरह के लोगों को न बनाएं जीवनसाथी, वरना पछताएंगे

Chanakya Niti Marriage Advice: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, कई लोगों से रिश्ता बनाने से बचना चाहिए. इन लोगों को अपना जीवनसाथी नहीं चुनना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Chanakya.jpg

Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti Marriage Advice: आजकल खबरों में जीवनसाथी के साथ लड़ाई-झगड़े और यहां तक की पार्टनर को मौत के घाट उतारने तक की न्यूज सुनने को मिलती है. ऐसे में लोग अक्सर शादी करने से डरने लगे हैं. आचार्य चाणक्य ने शादी को लेकर कई बातों के बारे में बताया है. आज के समय में जीवनसाथी चुनने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अपने लाइफ पार्टनर का चुनाव बहुत ही सोच-समझकर करें. आचार्य चाणक्य के अनुसार, किन लोगों से शादी करेन से बचना चाहिए. आइये इसके बारे में जानते हैं. आप इन 5 तरह के लोगों को अपना जीवनसाथी बनाने से बचें.

विज्ञापन

गुस्सैल और कड़वा बोलने वाला

गुस्सैल व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहिए. इसके कारण शादी के बाद झगड़ों के कारण रिश्ता टूट सकता है. गुस्सा करने वाले और कड़वा बोलने वाले के साथ रिश्ता लंबा नहीं चलता है. ऐसे रिश्ते में अक्सर तनाव रहता है. इसलिए ऐसा जीवनसाथी चुनने से बचें.

विज्ञापन

दूसरों का अपमान करने वाला

दूसरों का अनादर करने वाले व्यक्ति से रिश्ता नहीं रखना चाहिए. ऐसे व्यक्ति से शादी करने आपके जीवन में तनाव का कारण बन सकता है. अगर कोई माता-पिता और समाज के लोगों का सम्मान नहीं करता है, तो वह आपको सम्मान नहीं देगा. ऐसे इंसान से शादी न करें.

विज्ञापन

खूबसूरती के चक्कर में न फंसें

शादी के मामले में अक्सर लोग खूबसूरती के चक्कर में फंस जाते हैं. सुंदरता के कारण शादी करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है. शादी के लिए शारीरिक सुंदरता ही सबकुछ नहीं होती है. शादी से पहले सामने वाले का मन और चरित्र जान लेना चाहिए.

अच्छे कर्मों से दूर रहने वाला

धर्म के काम न करने वाले, पूजा-पाठ न करने वाले से कभी रिश्ता न रखें. अगर कोई पूजा-पाठ और अच्छे काम नहीं करता है, तो उससे दूर रहें. दूसरों को धोखा देना वाला और मदद न करने वाला ऐसे इंसान अच्छा नहीं होता है. इनके साथ शादी करना गलत फैसला हो सकता है.

विज्ञापन

झूठ बोलने वाले से न बनाएं रिश्ता

अगर कोई शख्स अक्सर झूठ बोलता है, तो ऐसे इंसान से रिश्ता नहीं रखना चाहिए. आप किसी को चाहते हैं लेकिन जानते हैं कि वह अक्सर झूठ बोलता है. ऐसे में उससे शादी नहीं करना चाहिए. झूठ बोलने वाला इंसान आपके जीवन को बर्बाद कर सकता है. यह झूठे वादे कर आपसे रिश्ता बनाएंगे इसके बाद इनकी सच्चाई सामने आएगी. इन लोगों से शादी करने से बचें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ