Chaitra Navratri 2026: 9 दिन के महापर्व चैत्र नवरात्रि का हुआ आरंभ, बिना व्रत रखे भी इन उपायों से कर सकते हैं मां दुर्गा को खुश

Chaitra Navratri 2026 Upay: आज 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 9 दिन बाद 27 मार्च को होगा. हालांकि, इस दौरान बिना व्रत रखे भी कुछ उपायों को करके आप मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आदिशक्ति की कृपा पाने के महाउपायों के बारे में.

Chaitra Navratri 2026 Upay

Credit- Meta AI

Chaitra Navratri 2026 Upay: नौ दिनों के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. आज 19 मार्च 2026 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जो कि मां दुर्गा के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री को समर्पित है. आज के दिन घर में मां दुर्गा की मूर्ति-तस्वीर के साथ कलश स्थापना की जाती है, जिसके बाद लगातार 9 दिन तक माता रानी के विभिन्न 9 रूपों की पूजा की जाती है. हालांकि, कुछ भक्त मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने के लिए व्रत भी रखते हैं.

विज्ञापन

शास्त्रों में बताया गया है कि यदि किसी कारण से कोई व्यक्ति चैत्र नवरात्रि में व्रत नहीं रख पाए तो कुछ विशेष उपायों को करके भी मां दुर्गा को खुश किया जा सकता है. यहां पर आप चैत्र नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि में किए जाने वाले उपाय

  • चैत्र नवरात्रि के 9 दिन सुबह-शाम मां दुर्गा के ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि माता रानी भी खुश होंगी.
  • भले ही आप व्रत न रख रहे हों, लेकिन 9 दिनों तक न तो तामसिक भोजन खाएं और न ही घर में लेकर आएं. इस त्याग से आपको लाभ जरूर होगा.
  • नवरात्रि के 9 दिन कपड़े, अनाज, पीतल की घंटी और धन आदि का दान जरूर करें. इस उपाय से आप बिना व्रत रखे भी मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं.
  • नवरात्रि के दिनों में सुबह-शाम दुर्गा चालीसा का पाठ करें. इससे न सिर्फ आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों का कैलेंडर

  • 19 मार्च 2026- मां शैलपुत्री
  • 20 मार्च 2026- मां ब्रह्मचारिणी
  • 21 मार्च 2026- मां चंद्रघंटा
  • 22 मार्च 2026- मां कूष्मांडा
  • 23 मार्च 2026- मां स्कंदमाता
  • 24 मार्च 2026- मां कात्यायनी
  • 25 मार्च 2026- मां कालरात्रि
  • 26 मार्च 2026- मां महागौरी (अष्टमी, कन्या पूजन)
  • 27 मार्च 2026- मां सिद्धिदात्री (राम नवमी, कन्या पूजन)

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ