Akshaya Tritiya 2024: आखा तीज पर ये 7 चीजें खरीदने से हो सकती है सौभाग्य में वृद्धि

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है। इस दिन सोना-चांदी के अलावा कई ऐसी चीजें और वस्तुएं है, जो खरीदी जा सकती हैं। यहां बताए गए 7 आयटम को खरीदकर आप अपने अक्षय तृतीया या आखा तीज को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 7 वस्तुएं?

Akshaya-Tritiya-2024

अक्षय तृतीया या आखा तीज पर नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना गया है।

Akshaya Tritiya 2024: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया, जिसे ‘आखा तीज’ भी कहते हैं, को एक बहुत शुभ और पवित्र दिन माना गया है। इस दिन को विशेष तौर पर सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदने का रिवाज है। मान्यता है इस दिन घर में नई वस्तुएं लाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साल 2024 में अक्षय तृतीय या आखा तीज आज 10 मई को मनाई जाएगी। इस मौके पर यहां बताई गई ये 7 चीजें खरीदने से भी आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन

1. नई गाड़ी

अक्षय तृतीया को नई गाड़ी खरीदना भी शुभ माना गया है। आप इस दिन अपने लिए कोई नई गाड़ी, जैसे बाइक, स्कूटी, कार या अन्य कोई वाहन खरीद सकते हैं। यह फैमिली मेम्बर्स को भी पसंद आएगा।

विज्ञापन

2. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

आप कम्प्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, फ्रिज आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी अक्षय तृतीया के रोज खरीद सकते हैं। इससे आपके घर की रौनक बढ़ेगी और लोग काफी एप्रिशिएट भी करेंगे।

3. कपड़े

तीज-त्योहारों के दिन अपने और घर के सदस्यों के लिए हर प्रकार के वस्त्र यानी कपड़े खरीदना अच्छा माना गया है। यह सौभाग्य में वृद्धि करता है। महिलाएं इस दिन बनारसी और कांजीवरम साड़ियां खरीद सकती हैं।

विज्ञापन

4. तांबा और कांसा की वस्तुएं

हिन्दू धर्म में तांबा और कांसा को शुभ माना गया है। आखा तीज के दिन आप तांबे और कांसे से बनी मूर्तियां और बर्तन (कलश, थाली, कटोरा और लोटा) आदि खरीद सकते हैं। आप चाहें तो घर के लिए इन धातुओं से बनी डेकोरेटिव आयटम भी खरीद सकते हैं।

5. पूजा घर और किचन के बर्तन

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान की पूजा के लिए पूजा की थाली, कटोरे, गिलास, घंटी, धूप-दीपदान आदि खरीद सकते हैं। इस मौके पर आप किचन के बर्तन भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

6. पुस्तकें (किताबें)

इस पावन मौके पर आप पुस्तकें भी खरीद कर अपने घर ला सकते है। ये किताबें धार्मिक, जैसे भगवद्गीता, पुराण आदि, भी हो सकती हैं और सामान्य पठनीय पुस्तकें भी।

विज्ञापन

7. जमीन और मकान

जमीन और मकान संपत्ति का अहम हिस्सा हैं। अक्षय तृतीया के पावन मौके पर जमीन, मकान, दुकान या फ्लैट खरीदना भी शुभ साबित हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ