Bada Mangal 2025: जिंदगी बदल देंगे ये 5 उपाय, बड़े मंगल की रात अपनाएं

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल माना जाता है। मान्यता है कि इन मंगलवारों में हनुमान जी का पूजन हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाता है। साल 2025 में ज्येष्ठ माह का दूसरा मंगलवार 20 मई को है। इस दिन की रात को आप कुछ उपायों को करके अपनी जिंदगी संवार सकते हैं।

Bada Mangal 2025

Bada Mangal 2025: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवारों को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल माना जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार में ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी का पहला मिलन हुआ था। इस कारण इन मंगलवारों को को बुढ़वा मंगल कहा जाता है।

विज्ञापन

साल 2025 में 13 मई को पहला बड़ा मंगल था। इसके बाद दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को मनाया जा रहा है। बड़े मंगल की रात कुछ उपायों को करने से सभी प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है। आइए जानते हैं बुढ़वा मंगल की रात में कौन से उपायों को किया जा सकता है?

विज्ञापन

हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ

बुढ़वा मंगल की रात को हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। रात में स्नान कर स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करें और हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार हनुमान चालीसा और एक बार बजरंग बाण का पाठ करें।

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

बुढ़वा मंगल की रात को हनुमान जी को नारंगी या लाल रंग का चोला चढ़ाना शुभ माना जाता है। मंदिर में जाकर हनुमान जी की प्रतिमा को चमेली के तेल और सिंदूर से चोला अर्पित करें। इसके बाद लाल फूलों की माला और गुड़-चने का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ‘चोला चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर करते हैं।’ यह उपाय आर्थिक समस्याओं और शारीरिक कष्टों से मुक्ति दिलाता है।

विज्ञापन

नीम के पेड़ की पूजा

बुढ़वा मंगल की रात को नीम के पेड़ के नीचे चमेली के तेल का दीपक जलाएं और पेड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद 11 बार ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें। यह उपाय मंगल दोष को शांत करता है और घर में सुख-शांति लाता है।

जरूरतमंदों को दें दान

बुढ़वा मंगल की रात जरूरतमंदों को काला चना, बूंदी के लड्डू या गुड़ दान करना शुभ माना जाता है। यह उपाय शनि और मंगल दोष से मुक्ति दिलाता है। रात में हनुमान मंदिर में जाकर प्रसाद बांटें और जरूरतमंदों की मदद करें।

विज्ञापन

केले का भोग

बुढ़वा मंगल की रात को हनुमान जी को 21 केले का भोग लगाएं और बाद में इन केलों को बंदरों को खिलाएं। यह उपाय गृह-क्लेश और वैवाहिक समस्याओं को दूर करता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ