---विज्ञापन---

Religion angle-right

बुद्ध पूर्णिमा के दिन किन-किन चीजों का करना चाहिए सेवन, जानें यहां

Buddha Purnima 2024 : वैदिक पंचांग के अनुसार, आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान बुद्ध की पूजा की जाएगी। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन खाए जाने वाले भोज्य पदार्थों का विशेष ध्यान रखा जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या-क्या खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

Buddha Purnima 2024 : वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 23 मई 2024 दिन गुरुवार को वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा को वेसाक के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मन की शांति के लिए भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान भगवान बुध अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण की थी।

बुद्ध पूर्णिमा के पर्व को बाकी पर्व की तरह ही मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो हम भोजन ग्रहण करते हैं उसका प्रभाव हमारे शारीरिक और आध्यात्मिक कल्याण पर पड़ता है। इस दिन शरीर को पवित्र बनाए रखने के साथ ही साथ आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। तो इस खबर में जानेंगे कि आज यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या खाएं

मेवे और फल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन फल और मेवे खाना चाहिए। इससे विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में मिलता है। साथ ही इन चीजों को खाने से शरीर में ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं।

हरी सब्जियां

बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरी सब्जियां फाइबर जैसी चीजें खानी चाहिए। क्योंकि ऐसी चीजें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। साथ ही पाचन और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है।

---विज्ञापन---

दूध और मिठाइयां

इस दिन खीर, दूध से बनी मिठाईयां, चावल और गुड़ जैसी चीजें खा सकते हैं। क्योंकि दूध से बनी चीजें शुद्ध और हल्की मानी जाती है।

चावल दान

चावल दाल एक प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दाल-चावल को पारंपरिक व्यंजन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

बुद्ध पूर्णिमा के दिन क्या न खाएं

बुद्ध पूर्णिमा का दिन अहिंसा और करुणा का दिन माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी भी प्रकार के मांस या समुद्री जीवों को मारकर नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाप लगता है। साथ ही कष्ट के भागीदारी बन सकते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन मसालेदार या तैलीय भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह खाद्य सामग्री पाचन के लिए ठीक नहीं होता है। साथ ही शरीर में असुविधा और गड़बड़ी पैदा करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वैशाख पूर्णिमा पर रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त

यह भी पढ़ें- वैशाख पूर्णिमा के दिन भूलकर न करें इन चीजों का दान, वरना पूजा का नहीं मिलेगा फल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 23, 2024 07:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola