Sawan 2024: सावन शनिवार भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, शनि देव और शिव जी दोनों हो जाएंगे क्रोधित!

Sawan 2024: सावन मास में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन कुछ खास कार्य करने वर्जित होते हैं। चलिए जानते हैं शनिवार के दिन किन-किन चीजों को खरीदने से साधक को शनि देव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

Sawan 2024

शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

Sawan 2024: सावन मास के प्रत्येक दिन का अपना अलग महत्व होता है। श्रावण माह में भगवान शिव और शिवलिंग दोनों की पूजा करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन कर्मफल दाता की उपासना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से साधक की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हालांकि इस दिन कुछ काम करने की मनाही होती है। नहीं तो उन्हें शनि देव और भगवान शिव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं सावन में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन कौन-कौन सी चीजों को खरीदने की मनाही होती है।

विज्ञापन

काले तिल

शनिवार के दिन काले तिल खरीदना अशुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में आने वाले शनिवार के दिन काले तिल खरीदने से व्यक्ति को विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल अर्पित करना शुभ होता है। इसी वजह से इस दिन काले तिल खरीदना अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन

लोहे का सामान

शनिवार के दिन लोहे से बने सामान खरीदने वर्जित होते हैं। ऐसा करने से आपको शनि देव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावन शनिवार के दिन लोहे के बर्तन, लोहे का सामना और कील आदि खरीदने से बचें।

विज्ञापन

तेल

सावन में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल, शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है। ऐसे में यदि आप इस दिन तेल खरीदकर घर लाते हैं, तो इससे आपको और आपके पूरे परिवारवालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

चमड़े का सामान

सावन में आने वाले शनिवार के दिन चमड़े से बनी चीजों को खरीदने की मनाही होती है। शनिवार गलती से भी चमड़े के जूते, बेल्ट और पर्स न खरीदें। नहीं तो आपको शनि देव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

नुकीली चीजें

सावन में आने वाले प्रत्येक शनिवार के दिन सुई, छुरी और कैंची आदि नुकीली चीजें खरीदना शुभ नहीं होता है। इससे घरवालों के बीच लड़ाई होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा रिश्तों में खटास आने लगती है।

नमक

शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। इससे व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ता है और उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ