Astro Tips: कई लोगों को काले रंग के कपड़े बहुत पसंद होते हैं. लेकिन अक्सर इन्हें पूजा के दौरान और शुभ कार्य में पहनने से मना किया जाता है. खासकर शादी के मौके पर काले कपड़े पहनना पूरी तरह से वर्जित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्या कहा जाता है. काले कपड़े पहनने को लेकर ऐसी मान्यता क्यों है? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
क्यों अशुभ माना जाता है काला रंग?
काले रंग को अंधकार और रहस्य का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इसे अक्सर अशुभ मानते हैं. खासकर शुभ कार्यों में काला रंग वर्जिक होता है. काले रंग को शोक और दुख का प्रतीक भी माना जाता है. यह भी कारण है कि, काले रंग के कपड़े शुभ अवसर पर नहीं पहनने चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले रंग को शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. शनिदेव को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है. शनि से संबंधित होने के कारण लोग इसे भय और कठिनाइयों से जोड़ते हैं.
क्यों नहीं पहनने चाहिए काले कपड़े?
किसी भी शुभ कार्यक्रम में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है, जबकि, काला रंग ऊर्जा को सोख लेता है और नकारात्मक माना जाता है. इस वजह से काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इसके साथ ही काला रंग शनि और राहु से संबंधित होता है. यह शुभ कार्य में बाधा का कारण बन सकता है. किसी भी शुभ काम में काले कपड़े की बजाय चमकीले और सकारात्मक रंगों के कपड़े पहनने चाहिए.
काले कपड़े न पहनने को लेकर वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिक तौर पर काले रंग को ऊर्जा का अवशोषक माना जाता है. यह आसपास की ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेता है. इसके अलावा सेहत की दृष्टि से काले रंग को अच्छा नहीं माना जाता है. मनोविज्ञान में काला रंग अंधकार, रहस्य और डर से जुड़ा होता है. इसके कारण मन अशांत रहता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.