इस दिन सोना खरीदने से घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Best Day for Gold Purchase: सोना को सनातन संस्कृति में शुभ धातु माना गया है, जिसे उपयुक्त दिन घर में लाने से शुभता बढ़ती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह का कौन-सा दिन सोना खरीदने के लिए सबसे उपयुक्त है?

best-day-for-gold-purchase

Best Day for Gold Purchase: भारत में सोना केवल धन और निवेश की वस्तु नहीं है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी है। सुंदरता और भव्यता के साथ इसे एक बेहद शुभ धातु के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि सोना में मां लक्ष्मी का वास होता है और इससे बृहस्पति ग्रह का भी संबंध है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शुभ वस्तुओं की खरीददारी शुभ दिन पर करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए सप्ताह के कुछ शुभ दिनों पर सोना खरीदना सौभाग्य को बढ़ाने में सहायक माना गया है। आइए जानते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना खरीदने के लिए कौन-से दिन शुभ होते हैं?

विज्ञापन

बुधवार

ज्योतिष शास्त्र में बुधवार को भगवान विष्णु और बुध ग्रह का दिन माना गया है। बुध व्यापार और वाणिज्य के कारक ग्रह हैं। इस दिन सोना खरीदने से धन-दौलत में वृद्धि होती है, व्यापार में लाभ होता है। स्वर्ण व्यवसायियों को इस दिन सोने की खरीद से विशेष लाभ होने योग होते हैं। सामान्य जातक (व्यक्ति) को इस दिन सोने के आभूषण की बजाय अनगढ़ सोना या सोने के बिस्किट लेने से घर के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

गुरुवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीली वस्तुओं का संबंध गुरु ग्रह बृहस्पति से है। सोने का रंग भी पीला होता है। मान्यता है कि गुरुवार को गोल्ड की परचेज से बृहस्पतिदेव की कृपा प्राप्त होती है। घर में धन और समृद्धि बढ़ती है और साथ ही विद्या और ज्ञान प्राप्ति का नया रास्ता भी खुलता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। संतान सुख प्राप्त होता है।

शुक्रवार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। शुक्र ग्रह धन-ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं और सौंदर्य के स्वामी ग्रह हैं। वहीं मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, सोना पर उनका अधिकार माना गया है। मान्यता है कि शुक्रवार को सोना खरीदने से सुख-समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहती है। इस दिन सुंदर और आकर्षक स्वर्ण आभूषण खरीदने से विशेष लाभ होता है।

विज्ञापन

रविवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित है। सुनहरे रंग और इस रंग की वस्तुओं का संबंध सूर्यदेव से माना गया है। सूर्य शक्ति, समृद्धि और सफलता के कारक ग्रह हैं। मान्यता है कि रविवार को सोना खरीदने से जीवन की ये सभी पहलुएं मजबूत होती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ