Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में इन भगवान की तस्वीरें लगाना है अशुभ, बढ़ती है कलह और कंगाली

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताया गया है. बेडरूम से जुड़े भी कई वास्तु नियम हैं. इनके अनुसार, बेडरूम में भगवान की तस्वीर लगाना सही नहीं होता है. चलिए आपको बताते हैं. बेडरूम में किन भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए.

Bedroom Vastu Tips

Credit - AI

Bedroom Vastu Tips: लोग बेडरूम की सजावट के लिए तरह-तरह के डिजाइन कमरे में कराते हैं और फोटो फ्रेम लगाते हैं. कई लोग भगवान की तस्वीर कमरे में लगाते हैं. लेकिन वास्तु की दृष्टि से देखा जाए तो बेडरूम में भगवान की तस्वीर लगाना सही नहीं होता है. बेडरूम में किन भगवान की तस्वीर बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए. चलिए आपको आज इसके बारे में बताते हैं. इन भगवान की तस्वीर बेडरूम में लगाने से घर में कलह और कंगाली बढ़ती है. ऐसे में आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए. आपको घर में इस तरह की कोई तस्वीर लगी हुई है तो इसे आज ही निकाल दें.

विज्ञापन

बेडरूम में न लगाएं ऐसी तस्वीर

हनुमान जी और मां दुर्गा

विज्ञापन

आपको घर के बेडरूम में हनुमान जी और मां दु्र्गा की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इन भगवान की तपस्या करते हुए की तस्वीर को कमरे में लगाने से ऊर्जा अत्यधिक सक्रिय हो जाती है. ऐसे में बेडरूम की शांति भंग होती है. इसके कारण आर्थिक समस्याएं भी हो सकती है.

विज्ञापन

बेडरूम में न बनवाए मंदिर

आपको बेडरूम में मंदिर भी नहीं बनवाना चाहिए. आपको मंदिर पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए. यह शुभ दिशा मानी जाती है. घर के बेडरूम में भूलकर भी आपको मंदिर नहीं बनाना चाहिए. यह आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है.

विज्ञापन

इन तस्वीरों को लगा सकते हैं बेडरूम में

आप बेडरूम में राधा-कृष्ण, भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर लगा सकते हैं. इन तस्वीरों को कमरे में लगाने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है. आपको कमरे में इन भगवान की तस्वीर हमेशा जोड़े में लगानी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ