Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर 12 राशियों को मिलेगा मां सरस्वती से वरदान! पहनें इस रंग के कपड़े

Basant Panchami Upay: साल 2025 में 2 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी पर वैसे तो पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। लेकिन व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ खास रंग के कपड़े धारण करता है, तो उसे देवी से मनोवांछित फल मिलता है।

Basant Panchami Upay

बसंत पंचमी पर इस रंग के कपड़े पहनना शुभ

Basant Panchami Upay 2025: हिंदू धर्म के लोगों के लिए बसंत पंचमी के पर्व का खास महत्व है, जिसका त्योहार हर साल माघ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए इस शुभ दिन ज्ञान, शिक्षा, वाणी और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर अधिकतर लोग पीले रंग के कपड़े धारण करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पीला रंग हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको उन रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें व्यक्ति अपनी राशि अनुसार धारण करता है, तो उसे मां सरस्वती से मनचाहा वरदान मिल सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

बसंत पंचमी पर मेष राशि के लोगों के लिए पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

गुलाबी रंग के कपड़े बसंत पंचमी के दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए धारण करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी के दिन मिथुन राशि के जातक हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कर्क राशि

बसंत पंचमी पर कर्क राशि के लोगों के लिए पीले रंग के कपड़े धारण करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए सिंह राशि के जातक नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

कन्या राशि

हरे रंग के कपड़े बसंत पंचमी पर कन्या राशि के जातकों के लिए पहनना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

मां सरस्वती को खुश करने के लिए बसंत पंचमी पर तुला राशि के जातक गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

यदि आप मां सरस्वती से मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी पर लाल रंग के कपड़े धारण करें।

विज्ञापन

धनु राशि

पीले रंग के कपड़े धनु राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी पर धारण करना शुभ रहेगा।

मकर राशि

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए मकर राशि के जातक काले रंग के कपड़े धारण करेंगे, तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

काले रंग के कपड़े पहनना बसंत पंचमी पर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि

यदि आप मां सरस्वती से मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी पर पीले रंग के कपड़े धारण करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ