मंदिर में किस देवी-देवता की कितनी फोटो रखनी चाहिए? जानें पंडित धीरेंद्र शास्त्री से

Mandir Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar: क्या आपके घर के मंदिर में एक भगवान की कई मूर्तियां रखी हुई हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि हिंदू धर्म में मंदिर में मौजूद देवी देवताओं की तस्वीर से जुड़े कई नियम बनाए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मंदिर में कौन से देवी-देवता की कितनी फोटो रखना शुभ होता है।

Mandir Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar

Mandir Vastu Tips by Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बारे में तो आप जानते ही होंगे। जो आए दिन अपने दिव्य दरबार के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान बता देते हैं। इसके अलावा वह हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताते हैं। उन्होंने मंदिर और मंदिर स्थल से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया है।

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, घर के पूजा स्थल में कौन से देवी देवताओं की कितनी मूर्तियां या तस्वीर रखनी चाहिए, इसके भी नियम होते हैं। आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उन्हीं नियमों के बारे में बताएंगे।

गणेश जी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, घर के मंदिर में बैठे हुए गणेश जी की केवल एक फोटो या मूर्ति रखना शुभ होता है। हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजयनीय देवता माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले गणेश जी की पूजा होती है। मान्यता है कि जिस घर के मंदिर में गणेश जी की केवल एक मूर्ति रखी होती है, उनके घर में रिद्धि-सिद्धि का वास होता है। इसके अलावा परिवार वालों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

हनुमान जी

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि घर के मंदिर में हनुमान जी की सिर्फ एक तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए, जिसमें वह बैठे हुए अपने हाथ से आशीर्वाद दे रहे हों। इससे घर वालों पर सदा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और उन्हें भय और डर से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा घर को बुरी नजर लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

राम दरबार

घर के पूजा स्थल में राम दरबार की एक तस्वीर पूर्व दिशा की तरफ रखना शुभ होता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि मंदिर में राम दरबार की तस्वीर रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

मां दुर्गा

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, घर के पूजा स्थल में मां दुर्गा की तीन से कम फोटो या मूर्ति नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों की फोटो रखने से परिवार में शांति बनी रहती है।

शिव जी-माता पार्वती

बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, घर के मंदिर में शिव जी और माता पार्वती की केवल एक तस्वीर रखना शुभ होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ