Astro Tips: आजकल लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं. महंगाई तेजी से बढ़ रही है लेकिन आमदनी नहीं बढ़ रही है. ऐसे में कम कमाई और ज्यादा खर्चे से सभी परेशान हैं. इस स्थिति में आप कुछ खास ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. धनलाभ के लिए आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है. आप मां लक्ष्मी की कृपा पाने और धनलाभ के लिए यहां बताए उपायों को कर सकते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.
कनकधारा स्तोत्र का पाठ
जीवन में धन, ऐश्वर्य, और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इस स्तोत्र का पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है. नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए इसका पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है.
घर की साफ-सफाई
मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाले स्थान पर ही होता है. गंदगी में मां लक्ष्मी नहीं आती हैं. आपको धनलाभ और आर्थिक समृद्धि के लिए घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए.
मंदिर में जलाएं घी का दीपक
जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति के लिए घर में रोजाना शाम के समय गी का दीपक जलाना चाहिए. घर के मंदिर में घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इस उपाय से जीवन में धन की कमी नहीं होती है.
कमल गट्टे की माला से जाप
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल गट्टे की माला से मूल मंत्र का जाप करना चाहिए. मां लक्ष्मी के मंत्र ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का जाप कमल गट्टे की माला से करना बेहद शुभ होता है. इससे जीवन में धन और समृद्धि आती है.
श्रीसूक्त का पाठ करें
मां लक्ष्मी की कृृपा के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए. इसका पाठ करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि, और ऐश्वर्य का आगमन होता है. आर्थिक संकट दूर करने और धन प्राप्ति के लिए आपको इसका पाठ करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.