Nautapa 2026: कल शुरू होगा नौतपा, तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धनलाभ के योग

Nautapa 2026: कल यानी 25 मई को नौतपा आरंभ हो रहा है. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा. नौतपा में कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. आइये इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Nautapa 2026

Photo Credit- News24GFX

Nautapa 2026: सूर्य ग्रह के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के दौरान नौतपा शुरू होता है. नौतपा में नौ दिनों तक भीषड़ गर्मी का सामना करना पड़ता है. नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है. इसका समापन 2 जून को होगा. बता दें कि, रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र है. इसे शीतलता का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र में सूर्य के होने से शीतलता कम होती है और गर्मी बढ़ती है.

विज्ञापन

वैज्ञानिक दृष्टि से देखें, तो नौतपा के दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं. नौतपा में सूर्य की तपिश के बीच 4 राशियों को लाभ मिलने वाला है. इन राशियों को सूर्य देव की कृपा से फायदा होगा. इन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने का मिलेगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन्हें नौतपा के दौरान लाभ होगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ और भाग्यशाली साबित होगा. तुला राशि के लोगों को नौतपा में अटके हुए काम में सफलता मिलेगी. करियर में आगे बढ़ेंगे और ऑफिस ने सीनियर का सहयोग मिलेगा. आपको आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना अच्छा रहेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी. व्यापार में किसी बड़ी डील के होने से आपको धनलाभ मिलेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए समय अच्छा है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जीवन में नौतपा के दौरान सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपको परिवार से सुख मिलेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों को निवेश करने से फायदा मिल सकता है. निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलेगा. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा. सेहत अच्छी रहेगी. धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ