---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ashadha Gupt Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये 3 सिद्ध उपाय, आदिशक्ति मां दुर्गा की कृपा से पूरी होगी हर इच्छा

Ashadha Gupt Navratri 2025 Upay: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का हर एक दिन बेहद खास है, जिस दौरान कुछ विशेष उपाय करने से साधक को तमाम बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है। आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए 3 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नवरात्रि में करने से साधक को पैसों की कमी, गृह दोष, पितृ दोष और खराब सेहत आदि समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

Ashadha Gupt Navratri 2025 Upay: साल में आने वाली दो प्रत्यक्ष नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि का खास महत्व है। इस समय आषाढ़ का महीना चल रहा है, जिस दौरान आने वाली नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि और गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मां को खुश करने के लिए उपवास रखा जाता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल आषाढ़ महनी में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ होता है। इस बार 26 जून 2025 से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 9 दिन बाद अगले महीने 4 जुलाई 2025 को होगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में कुछ विशेष उपाय करने लाभदायक रहते हैं, जिनसे व्यक्ति को सुख, समृद्धि, वैभव, धन और सफलता की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में करने वाले तीन प्रभावशाली व अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

पैसों की कमी दूर करने का उपाय

यदि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करें। देवी को 7 गुलाब के फूल और कपूर अर्पित करें। इस दौरान मां दुर्गा को समर्पित मंत्रों का जाप करें। शाम के समय 7 विवाहित कन्याओं को श्रृंगार का सामान दें। इस उपाय से आपको मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Video: बुध के मूलांक 5 वालों को जल्द मिलेगी सफलता, 30 जून तक इन चीजों को लेकर रहें सतर्क

---विज्ञापन---

बीमारियों से मुक्ति पाने का उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को खुश करने के लिए सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहता है। पाठ खत्म होने के बाद मां से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें और स्वस्थ्य जीवन की कामना करें। इस पाठ को पढ़ने से जीवन में आ रहे संकट कम होते हैं और सेहत में सुधार होता है।

ग्रह और पितृ दोष को दूर करने का उपाय

जो लोग ग्रह दोष या पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, वो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान गुड़, काले तिल और कपड़ों का दान जरूर करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और कुंडली में मौजूद दोष का प्रभाव भी कम होने लगेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2025 03:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola