हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 1 रुपया खर्च किए बिना भी हो सकता है महालाभ, करें ये एक काम

Akshaya Tritiya 2026 Upay: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का महापर्व मनाया जाता है, जिस दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान और धार्मिक उपायों को करने के साथ-साथ खरीदारी करना शुभ होता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे काम (उपाय) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक रुपया भी खर्च नहीं होगा.

विज्ञापन
Credit- Social Media & AI Gemini

Akshaya Tritiya 2026 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया की तिथि बेहद खास होती है, जिस दिन विशेषतौर पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही नई चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है. लेकिन अगर आपके पास खरीदारी के लिए पैसे नहीं हैं तो ऐसे में आप एक काम कर सकते हैं. इसके लिए न तो आपको कोई चीज खरीदनी होगी और न ही आपके पैसे खर्च होंगे, बावजूद इसके आपको लाभ जरूर मिलेगा.

चलिए जानते हैं अक्षत तृतीया के दिन एक रुपया खर्च किए बिना भी कैसे देवी-देवताओं को खुश किया जा सकता है.

अक्षय तृतीया का महाउपाय

शास्त्रों में मानसिक जाप को बेहद ही शक्तिशाली माना गया है, जिसके लिए न तो किसी विशेष सामग्री की जरूरत होती है और न ही इसमें पैसे खर्च होते हैं. यदि अक्षय तृतीया पर आप खरीदारी या कोई विशेष उपाय नहीं कर सकते हैं तो मानसिक जाप जरूर करें. होंठ और जीभ को हिलाए बिना मानसिक जाप किया जाता है, जिस दौरान देवी-देवताओं के नाम या किसी मंत्र का केवल उच्चारण किया जाता है.

विज्ञापन

यदि आप अक्षय तृतीया पर मानसिक जाप करते हैं तो उसके लिए घर के मंदिर में एक आसन पर बैठ जाएं. फिर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि के नाम का जाप करें या किसी विशेष मंत्र का उच्चारण करें. इस दौरान आप माला से या अपनी उंगली से जाप की संख्या गिन सकते हैं.

प्रेमानंद महाराज ने भी बताया मानसिक जाप का महत्व

बता दें कि वृंदावन के अत्यंत प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने भी कई बार मानसिक जाप के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में अपने प्रवचन में बताया है. प्रेमानंद महाराज का कहना है कि मानसिक जाप से मन शांत होता है. साथ ही एकाग्रता शक्ति बढ़ती है और बुद्धि का विकास होता है. इसके अलावा देवी-देवता भी खुश होते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

अक्षय तृतीया कब है 2026 में?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 मिनट पर होगा. उदयातिथि की मानें तो वर्ष 2026 में 19 अप्रैल, वार रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola