Lucky Dreams: अक्षय तृतीया से पहले सपने में इन चीजों का दिखना है अच्छा, स्वप्न शास्त्र से जानें शुभ संकेत

Akshaya Tritiya 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया के महापर्व का खास महत्व है, जिससे पहले सपने में कुछ विशेष चीजों का दिखना शुभ होता है. आज हम आपको स्वप्न शास्त्र की मदद से उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया से पहले सपने में देखना मां लक्ष्मी, कुबेर जी व धन्वन्तरि जी की कृपा का शुभ संकेत हो सकता है.

Lucky Dreams

Credit- Social Media

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखाई देने वाली अधिकतर चीजों व घटनाओं का कोई न कोई कारण होता है. ये चीजें भविष्य की शुभ या अशुभ घटनाओं का अहम संकेत देती हैं. खासकर, किसी पर्व या व्रत से पहले सपने में कुछ विशेष घटना का दिखाई देना महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है. जैसे कि मां लक्ष्मी, कुबेर जी और धन्वन्तरि जी को समर्पित अक्षय तृतीया से पहले सपने में शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं, जो सीधे देवी-देवताओं के इशारे हो सकते हैं.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं 19 अप्रैल 2026 यानी अक्षय तृतीया से पहले मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया से पहले दिखाई दिए जाने वाले शुभ सपने

सपने में अगर आपको अक्षय तृतीया से पहले देवी-देवताओं की मूर्ति-तस्वीर, मंदिर या पूजा-पाठ से जुड़ी कोई सामग्री दिखाई देती है तो ये काफी शुभ संकेत है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि का इशारा होते हैं. साथ ही आपको वर्तमान की किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

सपने में इन चीजों का दिखना भी है शुभ

अगर 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया से पहले सपने में आपको धन, चांदी से भरा कलश, कमल का फूल, पूर्वज, हंसता-खेलता परिवार, स्वर्ण के आभूषण, सफेद हाथी, शंख, धनिए के बीज, मिट्टी के पात्र, रुई, सेंधा नमक, सफेद सांप, छोटी कन्या, गाय, मछली, हाथी, पके हुए फल, उड़ते हुए पक्षी, पहाड़ और खरेभरे खेत दिखाई देते हैं तो ये शुभ संकेत हैं. ये जीवन में खुशियों के आगमन व सफलता का संकेत हो सकते हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा खुद को झाड़ू लगाते हुए, सीढ़ी चढ़ते हुए और ताली बजाते हुए देखना भी किसी शुभ घटना का इशारा है.

विज्ञापन

अक्षय तृतीया से पहले दिखाई दिए जाने वाले अशुभ सपने

अक्षय तृतीया से पहले सपने में टूटे हुए बर्तन, कांच का सामान, काले रंग की वस्तुएं, सूखे पेड़, उजड़ी जगह, नुकीली चीजें और लोहे से बनी चीजों का दिखना शुभ नहीं है. ये धन हानि या किसी बड़े संकट का इशारा हो सकते हैं. इसके अलावा सपने में खुद को दाढ़ी, मूंछ, बाल और नाखून काटते हुए देखना भी अशुभ संकेत है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ