अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, हो सकता है भारी नुकसान

Akshaya Tritiya 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसी चीजे होती हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

akshaya tritiya

Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया बहुत ही महत्व होता है। मान्यता है कि यह दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। बता दें कि अक्षय तृतीया का पर्व प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सभी कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

एल्युमिनियम का बर्तन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन एल्युमिनियम का बर्तन खरीदने से धन की हानि होती है।

विज्ञापन

काले रंग के वस्त्र

ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि काले रंग के वस्त्र खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

काले रंग की वस्तुएं

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन काले रंग के वस्तुओं को भी भूलकर नहीं खरीदना चाहिएष ऐसा करने से सभी ग्रह दोष उत्पन्न होने लगते हैं।

विज्ञापन

चाकू

अक्षय तृतीया के दिन कांटेदार वस्तुए नहीं खरीदनी चाहिए। जैसे चाकू, कैंची और सुई। मान्यता है कि जो लोग इस दिन काटेदार चीजें खरीदते हैं उनके मन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। उन्हें किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है।

प्लास्टिक

इस दिन भूलकर भी प्लास्टिक की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि प्लास्टिक की चीजें खरीदने से जीवन में दरिद्रता आती है। साथ ही व्यक्ति को कभी भौतिक सुख की प्राप्ति नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ