Adhik Maas 2026: अधिकमास भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास होता है. अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जानते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, तीन साल बाद एक बार 13 महीनों का वर्ष होता है. इसमें एक महीना अधिक होता है इसे अधिकमास कहते हैं. इस साल ज्येष्ठ महीना अधिकमास का था. आज इस अधिकमास का समापन हो रहा है. अधिकमास के समापन के दिन आप इन उपायों को अवश्य करें. इन्हें करने से विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलेगा. इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी. इसके बाद तीन साल बाद अधिकमास में इन उपायों को करने का अवसर मिलेगा.
विष्णु भगवान के आशीर्वाद के लिए करें ये खास उपाय
भगवान विष्णु का अभिषेक
आपको विष्णु भगवान को प्रसन्न करने और उनकी कृपा दृष्टि के लिए पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए. दूध, दही, घी, शहद और जल से विष्णु भगवान का अभिषेक करें. यह बेहद शुभ माना जाता है.
पीली चीजों का दान
विष्णु भगवान को पीला रंग अति प्रिय होता है. आपको विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने के साथ ही पीली चीजों का दान करना चाहिए. आप पीले फल, पीले वस्त्र और पीली मिठाई का दान करें.
ये भी पढ़ें – Ram Mandir Ayodhya: कितनी मिलती है राम मंदिर के पुजारी को सैलरी? जानिए सलेक्शन और योग्यता से लेकर सबकुछ
तुलसी पूजा
आज अधिकमास समापन के दिन अमावस्या तिथि पर तुलसी के पौधे की पूजा करें. आप तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही तुलसी की 11 या 21 बार परिक्रमा करें. आप ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें.
पीपल के पेड़ की पूजा
आज अधिकमास का समापन हो रहा है. इसके साथ ही अमावस्या तिथि भी है. अधिकमास के समापन के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें. पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है. आप पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: हर बार चुप रहना नहीं है समझदारी, इन 5 मामलों में खुलकर बोलें, आचार्य चाणक्य से जानें
विष्णु सहस्रनाम का पाठ
भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि के लिए आज सोमवती अमावस्या पर अधिकमास समापन के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. इसका पाठ करना आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा. आप जमीन पर आसन लगाकर विष्णु भगवान की प्रतिमा के सामने बैठकर इसका पाठ करें. इसका पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
4 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
21 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
22 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines