Chanakya Niti: आज की गलतियां खराब कर सकती हैं बुढ़ापा, तुरंत छोड़ दें ये आदतें, वरना…

Chanakya Niti: इंसान कई ऐसी गलतियां करता है जिससे उसका बुढ़ापा खराब हो जाता है. आपको बताते हैं किन आदतों की वजह से बुढ़ापा खराब होता है. आपको इन आदतों को तुरंत छोड़ देना चाहिए.

Chanakya Niti

Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. चाण्कय की नीतियों के अनुसार, इंसान के द्वारा की गई गलतियों से उसका बुढ़ापा खराब होता है. चाणक्य नीति में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. अगर व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखें तो वह गलतियों को करने से बच सकता है और बुढ़ापे में कोई परेशानी नहीं होगी. चाणक्य नीति के अनुसार जानते हैं कि, किन आदतों के कारण इंसान को बुढ़ापे में दिक्कत होती है. आपके अंदर यह आदतें हैं तो इन्हें आज ही छोड़ दें.

विज्ञापन

छल-कपट करना

छल-कपट करने वाले लोगों का कोई सगा नहीं होता है. ऐसे लोगों को बुढ़ापे में परेशानी होती है. यह जिंदगी भर अपने स्वार्थ के लिए लोगों का फायदा उठाते हैं. यह किसी से मतलब नहीं रखते हैं. बुढ़ापे में कोई इनका साथ नहीं देता है.

विज्ञापन

गलत तरीके से कमाई

अगर कोई गलत तरीके से किसी को धोखा देकर कमाई करता है तो वह उसके साथ जीवन भर नहीं रहती है. इन लोगों को बुढ़ापे में परेशानी होती है. इन लोगों के पास पैसा लंबे समय तक नहीं टिकता है.

विज्ञापन

धन संचय न करना

व्यक्ति को अपने खर्च पूरे करने के साथ ही भविष्य के लिए धन संचय करना चाहिए. जो लोग धन का संचय नहीं करते हैं उन लोगों को बुढ़ापे में परेशानी होती है. इंसान को भविष्य के लिए जरूरत के अनुसार धन बचाकर रखना चाहिए.

हमेशा खाने पर ध्यान देना

जो लोग जीवन में सिर्फ खाने पर ध्यान देते हैं वह बाद में हमेशा परेशान रहते हैं. खाने पर ध्यान देने वाले लोगों के पास अन्य काम के लिए समय नहीं रहता है इन लोगों का बुढ़ापा काफी कठोर होता है.

विज्ञापन

अनुशासित न होना

व्यक्ति को अनुशासित होना चाहिए. अगर कोई अनुशासित नहीं होता है तो वह बुढ़ापे में परेशान रहता है. बिना अनुशासन के लोग सफल नहीं हो पाते हैं और बुढ़ापे तक परेशान रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ