
1 / 5
WWE में 25 नवंबर 2014 को वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप का अनावरण किया था. जनवरी 2025 की शुरुआत में फेमस स्टार ने पहली बार इसे जीता. इसके बाद से ये कंपनी का फेमस टाइटल बन चुका है. विमेंस डिवीजन इसकी वजह से आगे बढ़ने में पूरी तरह से सक्षम है. कंपनी की टॉप की स्टार्स इसके लिए फाइट कर रही हैं. WWE ने बुकिंग के मामले में भी खूब तारीफ लूटी है. फ्यूचर के लिहाज से कंपनी ने बढ़िया कदम उठाया है. यहां हम चार स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने अभी तक वुमेंस आईसी चैंपियनशिप अपने नाम किया है.

2 / 5
लायरा वैल्किरिया ने सबसे पहले वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने 13 जनवरी 2025 को Raw के एपिसोड में डकोटा काई को हराकर टाइटल जीता था. लायरा का ये टाइटल रन 144 दिन तक चला था. इस दौरान उन्होंने बढ़िया काम किया था.

3 / 5
बैकी लिंच ने 7 जून 2025 को हुए Money in the Bank में लायरा वैल्किरिया को हराकर अपने करियर में दूसरी बार वुमेंस आईसी चैंपियनशिप जीती. उनका ये टाइटल रन 163 दिन तक चला था. इस दौरान उन्होंने शानदार मुकाबले लड़े. इसके अलावा उन्होंने 5 जनवरी 2026 को हुए Raw के एपिसोड में भी दूसरी बार इस टाइटल को अपने नाम किया था.

4 / 5
17 नवंबर 2025 को हुए Raw के एपिसोड में मैक्सिकन डुप्री ने सभी को चौंका दिया था. उन्होंने बैकी लिंच को हराकर टाइटल अपने नाम किया. एजे ली ने वापसी कर बैकी का ध्यान भटकाया था. डुप्री का टाइटल रन 49 दिनों का रहा था.

5 / 5
एलिमिनेशन चैंबर 2026 का आयोजन शिकागो में हुआ था. वहां पर बैकी लिंच ने एजे ली के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया था. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में एजे ने 12 साल बाद कंपनी में टाइटल जीतकर इतिहास रचा.