ईरान की 'तिजोरी' पर ट्रंप का अटैक, जानिए- 'खार्ग द्वीप' पर बमबारी ने कैसे बढ़ाई दूसरे देशों की चिंता
मिडिल ईस्ट की जंग अब उस मोड़ पर आ गई है जहां निशाना सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं, बल्कि दुश्मन की आर्थिक कमर तोड़ना है. मंगलवार को फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के 'खार्ग द्वीप' पर अमेरिकी हमले ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. यह महज एक छोटा सा द्वीप नहीं, बल्कि ईरान की अर्थव्यवस्था की 'लाइफलाइन' है. यहां से ईरान का 90 फीसदी तेल एक्सपोर्ट होता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह दांव ईरान को घुटनों पर लाने का 'मास्टरप्लान' हो सकता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या इस हमले से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने वाली हैं?

ईरान की तिजोरी
2 / 7फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप ईरान के तट से करीब 25-30 किलोमीटर दूर है. इसे ईरान की 'तिजोरी' कहा जाता है क्योंकि यह देश के राजस्व का सबसे बड़ा सोर्स है.
90% तेल एक्सपोर्ट
3 / 7खार्ग द्वीप ईरान की इकॉनमी की रीढ़ है. ईरान जितना भी कच्चा तेल दुनिया को बेचता है, उसका 90 फीसदी हिस्सा इसी एक अकेले टर्मिनल से होकर गुजरता है. (Representative Image)
अकल्पनीय क्षमता
4 / 7इस द्वीप के लोडिंग टर्मिनल इतने विशाल हैं कि वे रोजाना करीब 7 मिलियन बैरल तेल को संभाल सकते हैं. यह ग्लोबल ऑयल मार्केट और ईरानी तेल क्षेत्रों के बीच की सबसे अहम कड़ी है.(Representative Image)
ट्रंप का मास्टरप्लान
5 / 7अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस हमले के पीछे रणनीति हो सकती है कि ईरान की युद्ध लड़ने की क्षमता को उसकी कमाई रोककर कमजोर किया जाए. खार्ग पर हमला ईरान के लिए सबसे बड़ा आर्थिक झटका है. (Representative Image)
एनर्जी क्राइसिस का डर
6 / 7विशेषज्ञों का मानना है कि यदि खार्ग द्वीप पूरी तरह ठप हुआ, तो दुनिया में तेल की भारी कमी हो सकती है. इससे एनर्जी क्राइसिस गहरा सकता है और कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर जा सकती हैं. (Representative I
इजरायल-अमेरिका का एक साथ हमला
7 / 7अमेरिका और इजरायल अब मिलकर ईरान के एनर्जी इंफ्रा को निशाना बना रहे हैं ताकि तेहरान पर अधिकतम दबाव बनाया जा सके. (Representative Image)