Passport New Rules: दुनिया का सबसे महंगा पासपोर्ट, इस देश ने बढ़ाई फीस, जानें अब कितने रुपये देने होंगे?

Most Expensive Passport: पासपोर्ट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पासपोर्ट की एप्लिकेशन फीस बढ़ा दी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट दुनिया का सबसे महंगा पासपोर्ट बन गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट दुनिया का 8वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट भी है।

Passport Fees
1 / 5

Australian Passport New Update: ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पासपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के नॉर्मल पासपोर्ट के लिए अब लोगों को पहले से ज्यादा फीस देनी होगी। नई फीस के साथ ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट दुनिया का सबसे महंगा पासपोर्ट बन गया है, यानी अब ऑस्ट्रेलिया जाना ज्यादा महंगा हो गया है।

विज्ञापन

27000 रुपये से ज्यादा हुई फीस

27000 रुपये से ज्यादा हुई फीस2 / 5

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पासपोर्ट की फीस 412 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 422 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ($270 से $280 USD से अधिक) कर दी है। भारतीय करेंसी के अनुसार, अब ऑस्ट्रेलिया के पासपोर्ट की आवेदन फीस 27000 रुपये से ज्यादा होगी। नई फीस को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

8वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

8वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट3 / 5

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट महंगा होने के बावजूद दुनिया का 8वां सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पासपोर्ट पर लोग 169 से अधिक देशों में वीजा-फ्री एंट्री ले सकते हैं। लेकिन अब अब साधारण पासपोर्ट आवेदन फीस के बढ़कर 422 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 8 मिलियन वियतनामी डॉलर) होने से यह महंगा हो गया है।

10 साल के पासपोर्ट की कीमत बढ़ी

10 साल के पासपोर्ट की कीमत बढ़ी4 / 5

ऑस्ट्रेलिया के 10 साल के पासपोर्ट के लिए अब 422 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने होंगे। बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल के पासपोर्ट की कीमत 213 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। अगर आवेदक तत्काल पासपोर्ट बनवाएगा तो 308 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने होंगे। विदेशी फाइलिंग सरचार्ज 189 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देना होगा। इससे कुल खर्च बढ़ सकता है।

विज्ञापन

फीस बढ़ाने की वजह धोखाधड़ी के मामले

फीस बढ़ाने की वजह धोखाधड़ी के मामले5 / 5

बता दें कि विदेशी पर्यटक वसंत ऋतु में ऑस्ट्रेलिया घूमने जानते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई विदेश मामलों और व्यापार विभाग ने धोखाधड़ी के मामलों को कम करने के लिए फीस बढ़ाई है। ऑस्ट्रेलिया में पिछले काफी समय से नकली पासपोर्ट बनवाकर देश में आने और आपराधिक गतिविधियां अंजाम देने वालों की संख्या बढ़ी है, इसलिए फीस बढ़ाई गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन