Passport New Fees: पासपोर्ट के लिए आवेदन करना हुआ महंगा, इस देश ने 1 अप्रैल से बढ़ाई फीस, जानें कितनी?

Canadian Passport Fees: कनाडाई नागरिकों और कनाडा जाने के इच्छुक भारतीयों के लिए बड़ी खबर है। कनाडा ने अपने पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी है और अब नया पासपोर्ट बनवाने या पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए नई फीस देनी होगी।

Canada Passport Fees
1 / 5

कनाडा का पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है। कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय (IRCC) ने नई फीस को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो एक अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा, यानी मौजूदी फीस 31 मार्च 2026 तक ही लागू रहेगी।

विज्ञापन

पासपोर्ट फीस 12 साल बाद बढ़ी

पासपोर्ट फीस 12 साल बाद बढ़ी2 / 5

साल 2013 के बाद पहली बार पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई है और अब पासपोर्ट की फीस हर साल बढ़ाई जाएगी। फीस बढ़ाने के अलावा पासपोर्ट आवेदनों को 30 कार्य दिवसों के अंदर मंजूर करने का आदेश भी दिया गया है। इससे ज्यादा समय लगने पर फीस वापस करनी होगी और पासपोर्ट फ्री में जारी करना होगा।

विज्ञापन

कनाडा पासपोर्ट आवेदन की नई फीस

कनाडा पासपोर्ट आवेदन की नई फीस3 / 5

कनाडा के 5 साल के पासपोर्ट के लिए एक अप्रैल से 120 की बजाय 122.50 अमेरिकी डॉलर (11315 रुपये) देने होंगे। 10 साल के पासपोर्ट की के लिए 160 की बजाय 163 अमेरिकी डॉलर (15059 रुपये) देने होंगे। 15 साल तक के बच्चों के लिए पासपोर्ट फीस 57 की बजाय 58.50 अमेरिकी डॉलर (5404 रुपये) होगी।

कनाडावासियों के लिए पासपोर्ट फीस

कनाडावासियों के लिए पासपोर्ट फीस4 / 5

विदेश में रहने वाले कनाडाई नागरिकों को भी पासपोर्ट के लिए ज्यादा फीस देना पड़ेगी। 10 साल तक के पासपोर्ट की फीस 6.25 अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के बाद 266.25 अमेरिकी डॉलर (24600 रुपये) होगी। 5 साल तक के पासपोर्ट की फीस 4.25 अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के बाद 194.25 अमेरिकी डॉलर (17947 रुपये) हो जाएगी।

विज्ञापन

कनाडाई पासपोर्ट की फीस के नियम

कनाडाई पासपोर्ट की फीस के नियम5 / 5

बता दें कि कनाडावासी, विदेशों में बसे कनाडावासी और कनाडा के बाहर के दूसरे देशों के लोग तत्काल पासपोर्ट बनवाना चाहता है या वीकेंड पर या सरकारी अवकाश के दिन पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, अस्थायी पासपोर्ट और अंतरिम पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए भी अब ज्यादा फीस चुकानी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन