आसमान में उड़ता 'किला' है जेडी वेंस का विमान, इसकी रफ्तार के आगे मिसाइल भी है 'कछुआ'

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आधिकारिक विमान 'एयरफोर्स-2' अपनी बेमिसाल रफ्तार और सुरक्षा के लिए मशहूर है. तकनीक और ताकत के इस बेजोड़ संगम ने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है.

JD Vance aircraft speed (2) (1)
1 / 6

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जिस विमान से सफर करते हैं उसे वायुसेना C 32A के नाम से पुकारती है. यह कोई साधारण हवाई जहाज नहीं बल्कि आसमान में उड़ता एक पावर सेंटर है जहां से दुनिया के बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

कितनी है इसकी रफ्तार?

कितनी है इसकी रफ्तार?2 / 6

यह विमान करीब 850 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है. एक बार ईंधन भरने के बाद यह बिना रुके 10186 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय कर सकता है जो इसे बेहद खास बनाता है.

विज्ञापन

क्यों है यह सबसे सुरक्षित?

क्यों है यह सबसे सुरक्षित?3 / 6

इस विमान के पास दुनिया की सबसे आधुनिक मिसाइलें भी बेअसर साबित होती हैं. इसमें लगे एंटी-मिसाइल सिस्टम दुश्मन के रडार को जाम कर देते हैं जिससे कोई भी हमला इस पर असर नहीं कर पाता है.

कैसा है इसका इंटीरियर?

कैसा है इसका इंटीरियर?4 / 6

विमान के भीतर किसी छोटे महल जैसी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं जिसमें उपराष्ट्रपति के लिए खास सुइट और ऑफिस बना है. इसके अलावा इसमें मीटिंग एरिया और मीडिया सेक्शन भी है जहां से सीधे व्हाइट हाउस से संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या है इसकी कीमत?

क्या है इसकी कीमत?5 / 6

एक एयरफोर्स-2 विमान की बेस कीमत करीब 1220 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. इसे तैयार करने और इसकी सुरक्षा को हाई-टेक बनाने में अमेरिकी सरकार अरबों रुपये खर्च करती है ताकि उपराष्ट्रपति हमेशा सुरक्षित रहें.

कैसे होती है लैंडिंग?

कैसे होती है लैंडिंग?6 / 6

पैट एंड व्हिटनी के शक्तिशाली इंजनों की वजह से यह विमान बहुत छोटे रनवे पर भी आसानी से उतर सकता है. इसके क्रू मेंबर्स को खास मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाती है और इसका पूरा रूट हमेशा बेहद गुप्त रखा जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन