Budh Gochar: केतु के नक्षत्र में बुध गोचर से इन 4 राशियों के जीवन में होगी नई शुरूआत, हाथ लगेगा मोटा पैसा
30 अप्रैल 2026 से बुध का अश्विनी नक्षत्र में गोचर, नई शुरुआत और धन लाभ के संकेत दे रहा है। केतु के नक्षत्र में यह बदलाव 4 राशियों के लिए खास तौर पर शुभ और फायदेमंद माना जा रहा है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

केतु के नक्षत्र में बुध गोचर
2 / 6Budh Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल, 2026 का दिन ज्योतिषीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तारीख से 'बुध वर्ष' की शुरूआत हो रही हैं, जो व्यापार और अकाउंटिंग के खास ग्रह हैं। पंचांग के अनुसार, बृहस्पतिवार 30 अप्रैल को 06:55 ए एम बजे से बुध ग्रह न केवल मेष राशि में प्रविष्ट हुए हैं, बल्कि इसी समय उन्होंने अश्विनी नक्षत्र में गोचर किया है। अश्विनी नक्षत्र वैदिक ज्योतिष का पहला नक्षत्र है, जो मेष राशि में पड़ता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह और देवता देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमार हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि केतु के नक्षत्र में बुध गोचर से 4 राशि वालों के जीवन में नई शुरूआत हो सकती है। इन जातकों के हाथ में अचानक मोटा पैसा आ सकता है।
मेष राशि (Aries)
3 / 6बुध का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे ज्यादा आप पर दिखेगा। सोचने और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। नए काम शुरू करने का साहस मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में नई डील मिल सकती है। करियर में बदलाव सकारात्मक रहेगा। पुराने रुके काम तेजी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
4 / 6आपके लिए यह गोचर लाभ और नेटवर्किंग से जुड़ा रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। दोस्तों या संपर्कों के जरिए धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आपकी बातों का असर दूसरों पर पड़ेगा।
सिंह राशि (Leo)
5 / 6यह गोचर आपके लिए भाग्य और विस्तार का संकेत दे रहा है। दूर यात्रा या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। शिक्षा और करियर में तरक्की के योग हैं। अचानक धन लाभ मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
6 / 6आपके लिए यह गोचर संचार और नए अवसर लेकर आएगा। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। बिजनेस में नए आइडिया काम करेंगे। धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों या करीबी लोगों से सहयोग मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। करियर में नई शुरुआत हो सकती है। मेहनत का फल मिलने लगेगा।