किले के नीचे मिला परमाणु तबाही से बचने का रास्ता! 60 साल तक किसी को भनक नहीं लगी
करीब 60 साल तक छिपा रहा यह रहस्यमयी बंकर अब सामने आया है. किले के नीचे मिला यह गुप्त ठिकाना परमाणु हमले जैसी बड़ी तबाही से बचने के लिए बनाया गया था.

उत्तरी यॉर्कशायर के ऐतिहासिक स्कारबोरो किले में आर्कियोलॉजिस्ट ने एक ऐसे बंकर को ढूंढ निकाला है जिसे लंबे समय से खोया हुआ माना जा रहा था. यह खोज परमाणु युद्ध के उस दौर की याद दिलाती है जब दुनिया में शीत युद्ध का तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था.
जमीन के नीचे 15 फीट गहरा शाफ्ट
2 / 6इंग्लिश हेरिटेज की टीम ने किले की जमीन के नीचे लगभग 15 फीट गहराई तक जाने वाले एक गुप्त शाफ्ट की खोज की है. यह रास्ता सीधे उस बड़े बंकर तक जाता है जिसे साठ के दशक में परमाणु हमलों की निगरानी के लिए तैयार किया गया था.
आधुनिक तकनीक से मिली बड़ी सफलता
3 / 6इस बंकर को खोजने के लिए वैज्ञानिकों ने जमीन के नीचे जांच करने वाली रडार तकनीक और पुराने रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल किया. कड़ी मशक्कत के बाद 7 मार्च को टीम उस सटीक स्थान तक पहुंचने में सफल रही जहां यह ऐतिहासिक ढांचा छिपा हुआ था.
रॉयल ऑब्जर्वर कॉर्प्स का विशेष मिशन
4 / 6इस निगरानी पोस्ट को रॉयल ऑब्जर्वर कॉर्प्स द्वारा परमाणु विस्फोटों के प्रभाव को मापने और जानकारी जुटाने के लिए बनाया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य धमाके के समय वहां मौजूद वालंटियर्स को सुरक्षित रखना और अधिकारियों तक डेटा पहुंचाना था.
ब्रिटेन भर में फैले हजारों निगरानी केंद्र
5 / 6कोल्ड वॉर के दौरान संभावित परमाणु हमले के डर से पूरे ब्रिटेन में करीब 1,500 ऐसे भूमिगत पोस्ट बनाए गए थे. स्कारबोरो का यह इलाका रणनीतिक रूप से इतना महत्वपूर्ण था कि यहां हजारों सालों से अलग-अलग रक्षा ढांचे खड़े किए गए हैं.
इतिहास का एक नया पन्ना खुला
6 / 6यह बंकर 1968 में बंद कर दिया गया था जिसके बाद वक्त के साथ लोग इसकी लोकेशन पूरी तरह भूल गए थे. अब इस खोज ने इतिहास के उस हिस्से को दोबारा जीवित कर दिया है जो दशकों से मिट्टी के नीचे दबा हुआ था.