
1 / 10
Why This Kolaveri Di Making: कुछ गाने चाहे जितने भी पुराने हो जाएं लेकिन दिल से उनके लिए जगह कभी खत्म नहीं होती. ऐसा ही एक गाना, जिसको बनने में सिर्फ आधा घंटा लगा, लेकिन उसने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपनी धुन पर सबको नचाया. बता दें कि एक्टर धनुष ने यह गाना खुद ही लिखा था.

2 / 10
कुछ गाने हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं. सालों बाद सुनने पर भी गाना उतना ही अच्छा लगता है. ऐसा ही 2011 का ये गाना, जिसने रिलीज होते ही पूरे देश को हिला दिया था. इसमें ना ही कोई भारी भरकम शब्द और ना ही अलाप है. फिर भी इसने लोगों के दिलों में काफी जगह बनाई. (Image Credit- Pinterest)

3 / 10
इस कमाल के गाने का नाम है- Why This Kolaveri Di? यह गाना कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सब जगह फेमस हुआ. बता दें कि इसको खुद एक्टर धनुष ने लिखा था. वहीं संगीत अनिरध्द रविचंदर ने दिया. गाने की लंबाई 4 मिनट, 19 सेकेंड है, लेकिन इस गाने ने करोड़ों दिल जीते. (Image Credit- Pinterest)

4 / 10
यह गाना तमिल फिल्म '3' का हिस्सा है, जिसमें धनुष और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं. धनुष ने खुद यह गाना लिखा और गाया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. गाने की लंबाई सिर्फ 4 मिनट 19 सेकंड है, लेकिन इसने करोड़ों लोगों के दिल जीत लिए. (Image Credit- Pinterest)

5 / 10
यह गाना टैंग्लिश (तमिल और अंग्रेजी का मिश्रण) में है, जो सुनने में मजेदार लगता है. कोलावेरी का मतलब है 'मारक रोष' या 'क्यों यह गुस्सा', जो एक लड़के की प्रेमिका द्वारा ठुकराए जाने की कहानी बताता है. इसके म्यूजिक और गाने के बोल दोनों ने पूरे भारत का अपना दीवाना बना दिया था. (Image Credit- Pinterest)

6 / 10
यह मास्टरपीस सिर्फ आधे घंटे में बन गया था. अनिरुद्ध ने धुन 10 मिनट में बनाई और धनुष ने गीत 20 मिनट में लिखे. निर्देशक ऐश्वर्या धनुष (धनुष की पत्नी) ने एक हल्का-फुल्का गाना मांगा जो प्रेम असफलता पर हो. धनुष ने बताया कि उन्होंने तमिल में इस्तेमाल होने वाले सरल अंग्रेजी शब्द जैसे आई, यू, मी, हाउ, व्हाय, काउ आदि को जोड़कर गीत बनाया था. (Image Credit- Pinterest)

7 / 10
इस गाने की रिकॉर्डिंग चेन्नई के AR Rehman में हुई. बता दें कि पहले यह गाना लीक हो गया, लेकिन इसकी लोकप्रियता देखकर आधिकारिक रिलीज किया गया. धनुष ने कहा कि कंप्यूटर पर 'कोलावेरी दी' नाम का आइकन मिला, जो उन्होंने बनाया था लेकिन भूल गए थे. यह गाना इतना सरल है कि कोई भी समझ सकता है. (Image Credit- Pinterest)

8 / 10
16 नवंबर 2011 को यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो गया था. पहले दो हफ्तों में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आए. फिर सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी चर्चा थी. सोनी म्यूजिक ने इसे हिंदी, तमिल और अंतरराष्ट्रीय फेसबुक पेजों पर प्रमोट किया. यह पहला दक्षिण भारतीय गाना था जो उत्तर भारत तक पहुंचा और कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोकप्रिय हुआ.(Image Credit- Pinterest)

9 / 10
Why This Kolaveri Di ने जापान में भी महिलाएं इस पर डांस करती नजर आईं. धनुष को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अतिथि के रूप में आमंत्रित किया और गाने की तारीफ की. यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बना और गोल्डन अवॉर्ड जीता. यह मजेदार गाना एतिहासिक बन गया. (Image Credit- Pinterest)

10 / 10
इस गाने ने संगीत जगत में क्रांति ला दी थी. कई रीमिक्स, पैरोडी और कवर वर्जन बने, जैसे पंजाबी वर्जन, फीमेल वर्जन और मिल्क सॉन्ग भी बने. बॉलीवुड गायक सोनू निगम के बेटे ने भी अपना वर्जन बनाया था. यह गाना सोशल मीडिया का पहला चमत्कार कहा जाता है. (Image Credit- Pinterest)