
1 / 6
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के मालिक और संस्थापक सुनील गलगोटिया हैं. ग्रेटर नोएडा में मौजूद ये प्राइवेट यूनिवर्सिटी शिक्षा, आधुनिक कैंपस को लेकर काफी चर्चा में रहती है. लेकिन फिलहाल AI समिट में चीनी रोबोट डॉग की वजह से ये यूनिवर्सिटी सुर्खियां बटोर रही है. आइए जानते हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी और उनके मालिक के बारे में कुछ खास बातें

2 / 6
सुनील गलगोटिया गलगोटिया यूनिवर्सिटी के संस्थापक और मालिक हैं. वे गलगोटिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन भी हैं. सुनील गलगोटिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से अपनी पढ़ाई पूरी की है. शिक्षा के क्षेत्र में उनका अनुभव कई दशकों का है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्राइवेट एजुकेशन को बड़े स्तर पर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है.

3 / 6
सुनील गलगोटिया का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है जिनके पास 1930 में कनॉट प्लेस में छोटी सी किताबों की खुदरा दुकान हुआ करती थी. इस दुकान का नाम ईडी गलगोटिया एंड संस के नाम से मशहूर थी. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुनील गलगोटिया के नेतृत्व में गलगोटिया ग्रुप ने कई शिक्षण संस्थान खड़े किए. इस ग्रुप में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और प्रोफेशनल कोर्सेज से जुड़े कॉलेज शामिल हैं. गलगोटिया यूनिवर्सिटी इसी ग्रुप का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है.

4 / 6
गलगोटिया यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित है. ये एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जिसे राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है. यहां देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशी छात्र भी पढ़ाई करते हैं. गलगोटिया यूनिवर्सिटी का कैंपस बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है. यहां स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब्स, लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्पोर्ट्स ग्राउंड और टेक्नोलॉजी सेंटर मौजूद हैं.

5 / 6
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हर साल हजारों छात्र दाखिला लेते हैं. यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, मीडिया, नर्सिंग और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स कराए जाते हैं. यूनिवर्सिटी का दावा है कि वो छात्रों को प्लेसमेंट और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करती है. सुनील गलगोटिया का मानना है कि आज के समय में शिक्षा सिर्फ डिग्री तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. इसी सोच के साथ यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों से जुड़े कोर्स शुरू किए गए.

6 / 6
सुनील गलगोटिया कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलनों, सेमिनार और फोरम में हिस्सा ले चुके हैं. इन मंचों पर वे भारतीय उच्च शिक्षा, युवाओं के भविष्य और ग्लोबल एजुकेशन सिस्टम को लेकर अपने विचार रखते रहे हैं. सुनील गलगोटिया शिक्षा को समाज निर्माण का मजबूत माध्यम मानते हैं. उनके नेतृत्व में गलगोटियास ग्रुप ने रिसर्च, स्टार्टअप कल्चर, सामाजिक जिम्मेदारी और रोजगार-उन्मुख शिक्षा को प्राथमिकता दी है.