
1 / 7
WWE रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी अब खतरनाक हो गई है. पंक तो पर्सनल हो गए हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पंक और रेंस का सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा. इस बार पंक ने रेंस की हालत खराब कर दी. पंक ने रेंस के दिवंगत पिता सिका अनोई का नाम भी लिया. पंक ने कहा कि वो रोमन को उनके पिता के बगल में दफन करेंगे. ये बात सुनकर सभी के होश उड़ गए थे. आइए आपको बताते हैं कि सिका अनोई कौन थे.

2 / 7
सिका अनोई एक प्रोफेशनल रेसलर थे. उनका जन्म 5 अप्रैल 1945 को हुआ था. सिका 14 साल की उम्र में कैलिफोर्निया आकर बस गए थे. इसके बाद ही उन्होंने रेसलिंग में अपना जलवा दिखाना शुरू किया. रेसलिंग को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा. WWE में उन्होंने अपने परिवार की विरासत शानदार अंदाज में आगे बढ़ाई.

3 / 7
सिका अनोई को उनके भाई अफा अनोई ने ही रेसलिंग की ट्रेनिंग दी थी. 1973 में इन दोनों द वाइल्ड समोअंस टैग टीम बनाई और काम करना शुरू किया. इन दोनों ने कई कंपनियों में काम किया और चैंपियनशिप जीती. 1977 से 1979 तक इन दोनों दिग्गजों का टैग टीम डिवीजन में दबदबा रहा था.

4 / 7
जनवरी 1980 में वाइल्ड समोअंस ने WWF में अपना डेब्य किया. सिका और अफा ने बहुत जल्द टैग टीम डिवीजन में खुद को स्थापित कर लिया था. इन दोनों का सिंगल रन भी चला. 12 अप्रैल 1980 को दोनों दिग्गज ने पहली बार WWF टैग टीम चैंपियनशिप जीती. दोनों ने अपने करियर में तीन बार टैग टीम टाइटल अपने नाम किया.

5 / 7
सिका अनोई और अफा अनोई का रेसलिंग में बहुत बड़ा योगदान रहा है. दोनों की कुछ खास कहानियों को आज भी याद किया जाता है. WWE ने 2007 में सिका और अफा को हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बहुत बड़ा सम्मान दिया.

6 / 7
अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था. इसके बाद उन्होंने खूब बवाल मचाया. रेंस की कजिन भाई जे उसो के साथ भी राइवलरी रही. दोनों के बीच 25 अक्टूबर, 2020 को हुए Hell in a Cell में टक्कर हुई. रेंस ने वहां पर जीत हासिल की. इस दौरान सिका और अफा का रीयूनियन देखने को मिला था. इसके बाद से दोनों WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए.

7 / 7
25 जून 2024 को सिका अनोई का 79 साल की उम्र में फ्लोरिडा में निधन हो गया था. हार्ट अटैक की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. इसके दो महीने बाद ही अफा अनोई भी दुनिया छोड़कर चले गए थे. सिका के निधन के बाद रोमन रेंस ने बहुत ही भावुक संदेश दिया था.